Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

WhatsApp पर कमाल का फीचर, टू अकाउंट्स इन वन ऐप,जानें कैसे

35

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा कमाल का फीचर लाया है जो यूजर्स को एक ही ऐप में दो अकाउंट इस्तेमाल करने की अनुमति देता है। यह फीचर अभी एंड्रॉइड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। वॉट्सऐप अपने यूजर्स के अनुभव को शानदार बनाने के लिए अक्सर कई फीचर्स देते रहता है। अब कंपनी आपको ऐसा कमाल का फीचर देने वाली है जिससे आपका एक्सपीरियंस एकदम चेंज हो जाएगा। दरअसल, कंपनी ने मल्टी अकाउंट फीचर को रोल आउट कर दिया है। अब आप इसकी मदद से दो वॉट्सऐप अकाउंट को एक ही फोन और एक ही ऐप में चला पाने में सक्षम होंगे। यह अकाउंट इंस्टाग्राम के मल्टी अकाउंट फीचर के जैसा होने वाला है। ठीक वैसे ही आप अपने व्हाट्सएप पर दो अकाउंट को स्विच कर पाएंगे। जानें आप इसे कैसे मैनेज कर पाएंगे।

WhatsApp के एक्सपीरियंस को दोगुना करने के लिए कंपनी लगातार ही नए-नए फीचर्स लॉन्च क रही है। इसी क्रम को जारी रखते हुए अब एक और नया फीचर जारी किया गया है जिसके तहत एक साथ दो WhatsApp अकाउंट को लॉगइन कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि यूजर्स एक डिवाइस और एक ही ऐप में दो WhatsApp अकाउंट्स में लॉइगन कर सकते हैं। मेटा के मुताबिक, यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए मददगार साबित होगा जो पर्सनल और वर्क प्रोफाइल्स के बीच स्विच करना चाहते हैं। इसके साथ यूजर्स को हर बार अकाउंट स्विच करने के लिए दो अलग-अलग फोन्स की जरूरत नहीं होगी। अब यह करना कैसे है, चलिए जानते हैं।

एक WhatsApp में दो अकाउंट कैसे इस्तेमाल करें

  • सबसे पहले WhatsApp ओपन करें और फिर ऊपर की तरफ राइट साइड में तीन डॉट्स पर टैप करें।
  • इसके बाद सेटिंग्स पर टैप करें और फिर अकाउंट पर टैप करें
  • Add Account पर टैप करें और अपना दूसरा अकाउंट सेटअप करें।
  • एक बार आपका दूसरा अकाउंट सेट हो जाए तो आप ऐप के ऊपर राइट साइड में तीन डॉट्स पर टैप करना होगा। फिर अकाउंट पर टैप कर अकाउंट्स के बीच स्विच कर सकते हैं।

यह सर्विस अभी केवल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराई गई है। यूजर्स को नया अपडेट आने वाले हफ्तों में मिलेगा। इसके साथ ही मेटा ने यूजर्स को केवल आधिकारिक ऐप ही इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इससे पहले कंपनी ने एक मल्टी-डिवाइस सर्विस पेश की थी जो यूजर्स को एंड्रॉइड टैबलेट, ब्राउजर या कंप्यूटर पर अपने अकाउंट्स को एक्सेस करने की अनुमति देता है। इसका मतलब है कि अब आप अपने WhatsApp अकाउंट को एक साथ दो फोन पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.