Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

सीहोर-आष्टा तीन तो बुदनी में दो दशक से भाजपा का कब्जा, अभेद्य किला बना शिवराज का क्षेत्र

67

सीहोर। जिले से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व के पूर्व से ही सीहोर में 1990, आष्टा में इतने ही समय से और 2003 से बुदनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कब्जा है। हालांकि सीहोर सीट पर दो बार निर्दलीय उम्मीदवार जीत चुके हैं, वहीं 1985 से इछावर में भाजपा लगातार कब्जा बरकरार रखे रही, लेकिन 2013 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद कांग्रेस 2018 में यह सीट फिर गवा बैठी। हालांकि जिले में जहां जनसंघ व जनता पार्टी ने भी विजय हासिल की है।

  • बुदनी-1957 से 2018 तक बुदनी विधानसभा क्षेत्र में 16 बार विधायक के लिए निर्वाचन हुआ, जिसमें स्वतंत्र 2, जनता पार्टी 1, भारतीय जनसंघ 1, कांग्रेस 5, भाजपा के 7 विधायक रहे,
  • आष्टा– आष्टा विधानसभा क्षेत्र में 13 विधायक चुने गए, जिनमें भारतीय जनसंघ 1, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 3 और भाजपा के 9 विधायक अब तक चुने गए
  • इछावर- इछावर विधानसभा क्षेत्र में 10 बार विधानसभा चुनाव हुए जिसमें जनता पार्टी 1, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 और भाजपा के 7 विधायक निर्वाचित हुए
  • सीहोर- सीहोर विधानसभा क्षेत्र में 14 बार चुनाव हुए, जिसमें भाजपा के 6, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 4, जनसंघ 1, जनता पार्टी 1 और निर्दलीय 2 बार विधायक चुने गए हैं।

बुदनी में दो बार हुए उपचुनाव की वजह बने शिवराज

बुदनी विधान क्षेत्र में ऐसा दो बार हुआ, जब उपचुनाव हुए और दोनो बार में एक बार 1990 शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी से विधायक चुने गए और उसके एक साल बाद 1991 में विदिशा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए, जिसके बाद 1992 में एक बार फिर (पोल द्वारा) मोहन लाल शिशिर भारतीय जनता पार्टी के विधायक बने, जबकि दूसरी बार यहां 2003 में राजेन्द्र सिंह भारतीय जनता पार्टी से विधायक चुने गए, लेकिन 2006 में (पोल द्वारा) शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी को चुनकर पहली बार वह मुख्यमंत्री बने।

कांग्रेस से टिकट कटा तो निर्दलीय में जीत दर्ज कर हुए भाजपा में शामिल

सीहोर विधानसभा में दो बार ऐसे अवसर आए कि 1993 में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर रमेश सक्सेना ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीतने के बाद वह भाजपा में शामिल हुए, वहीं दूसरी बार 2013 में कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर सुदेश राय निर्दलीय चुनाव लड़े और जीतने के बाद भाजपा में शामिल हुए। खास बात यह रही कि दोनो ही प्रत्याशियों ने भाजपा को हराकर भाजपा का दामन थामा।

बुदनी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पांच, भाजपा के रहे सात विधायक

  • 1957: राजकुमारी सूरज कला, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1962: बंसीधर स्वतंत्र
  • 1967: मोहन लाल शिशिर, भारतीय जनसंघ
  • 1972: शालिग्राम वकील, स्वतंत्र
  • 1977: शालिग्राम वकील ,जनता पार्टी
  • 1980: केएन प्रधान, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंदिरा)
  • 1985: चौहान सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1990: शिवराज सिंह चौहान, भाजपा
  • 1992: मोहन लाल शिशिर, भाजपा
  • 1993: राज कुमार पटेल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1998 देव कुमार पटेल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 2003 राजेन्द्र सिंह, भाजपा
  • 2006-2018: शिवराज सिंह चौहान, भाजपा

आष्टा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस तीन, भाजपा के रहे नौ विधायक

  • 1962: उमराव सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1967: जी गोयल, जनसंघ
  • 1972: उमराव सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1977: नारायण सिंह केसरी, भारतीय जनता पार्टी
  • 1980: देवीलाल रेकवाल, भारतीय जनता पार्टी
  • 1985: अजीत सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1990: नंद किशोर खत्री, भारतीय जनता पार्टी
  • 1993: रणजीत सिंह गुणवान,भारतीय जनता पार्टी
  • 1998: रणजीत सिंह गुणवान,भारतीय जनता पार्टी
  • 2003: रघुनाथ सिंह मालवीय, भारतीय जनता पार्टी
  • 2008:रणजीत सिंह गुणवान,भारतीय जनता पार्टी
  • 2013:रणजीत सिंह गुणवान,भारतीय जनता पार्टी
  • 2018: रघुनाथ सिंह मालवीय,भारतीय जनता पार्टी

इछावर विधानसभा क्षेत्र के जपा एक, कांग्रेस दो और भाजपा के बने सात विधायक

  • 1977: नारायण प्रसाद गुप्ता, जनता पार्टी
  • 1980: हरि चरण वर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1985 : करण सिंह वर्मा, भारतीय जनता पार्टी
  • 1990: करण सिंह वर्मा, भारतीय जनता पार्टी
  • 1993: करण सिंह वर्मा, भारतीय जनता पार्टी
  • 1998 : करण सिंह वर्मा, भारतीय जनता पार्टी
  • 2003: करण सिंह वर्मा, भारतीय जनता पार्टी
  • 2008: करण सिंह वर्मा, भारतीय जनता पार्टी
  • 2013: शैलेंद्र पटेल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 2018 : करण सिंह वर्मा, भारतीय जनता पार्टी

सीहोर विस क्षेत्र भाजपा के छह, कांग्रेस के चार रहे विधायक

  • 1957: उमराव सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1962: इनायतुल्ला खान, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1967: आर मेवाड़ा, भारतीय जनसंघ
  • 1972: अजीज कुरैशी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1977: सविता बाजपेयी, जनता पार्टी
  • 1980: सुंदर लाल पटवा, भारतीय जनता पार्टी
  • 1985 : शंकर लाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1990: मदन लाल त्यागी, भारतीय जनता पार्टी
  • 1993: रमेश सक्सेना, निर्दलीय
  • 1998: रमेश सक्सेना, भारतीय जनता पार्टी
  • 2003: रमेश सक्सेना, भारतीय जनता पार्टी
  • 2008: रमेश सक्सेना, भारतीय जनता पार्टी
  • 2013: सुदेश राय, निर्दलीय
  • 2018: सुदेश राय, भारतीय जनता पार्टी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.