Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

पति-पत्नी के रिश्ते में बना रहेगा प्यार, बस करवा चौथ पर कर लें ये आसान उपाय

65

इंदौर। करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस साल यह व्रत 1 नवंबर, बुधवार को रखा जाएगा। यह व्रत पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए भी रखा जाता है। इस व्रत को कुंवारी लड़कियां भी अपने प्रेमी या मंगेतर के लिए रख सकती हैं, जिन्हें वे अपना जीवनसाथी मानती हैं। हालांकि, सुहागिन महिलाओं के लिए इस व्रत के नियम थोड़े कठिन होते हैं। इस दिन निर्जला व्रत किया जाता है। अविवाहित लड़कियां फलाहार व्रत भी रख सकती हैं। इस दिन यदि कुछ उपाय कर लिए जाए, तो पति-पत्नी का रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहता है।

सोलह श्रृंगार का महत्व

करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाओं को पूजा के दौरान देवी पार्वती को सोलह श्रृंगार का सामान अवश्य चढ़ाना चाहिए। साथ ही खुद भी सोलह श्रृंगार करें। इससे आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहता है। करवा चौथ के दिन अपने हाथ में कम से कम एक हरे रंग की चूड़ी जरूर पहनें।

करवा चौथ पर करें ये उपाय

करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाओं को पूजा के दौरान भगवान गणेश को गुड़ का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता बनी रहती है। साथ ही इस दिन भगवान गणेश की पूजा करें और सिद्धिविनायक मंत्रों का जाप करें। इस तरह दांपत्य जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति मिलती है।

करवा चौथ पर करें इन चीजों का दान

  • करवा चौथ के दिन सिन्दूर, इत्र, केसर और चने की दाल का दान करना चाहिए। ऐसे में दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
  • इसके अलावा भगवान गणेश की पूजा में 21 गुड़ की गोलियां बनाकर दूर्वा के साथ चढ़ाएं। इससे पति-पत्नी का रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता है।

इन नियमों का करें पालन

करवा चौथ के दिन सफेद या काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इस दिन नारंगी, लाल, गुलाबी, पीला आदि रंग के कपड़े ही पहनें। करवा चौथ के दिन 16 श्रृंगार करें क्योंकि यह सुहाग का प्रतीक माना जाता है। साथ ही इस दिन अपने बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.