Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कांग्रेसी नेताओं के आश्वासन में प्राचार्य पद छोड़ा, पार्टी से टिकट भी नहीं मिला

33

डिंडौरी। कांग्रेस से टिकट मिलने के आश्वासन में प्राचार्य ने नौकरी से इस्तीफा तो दे दिया, लेकिन न तो उन्हें पार्टी से टिकट मिला और न ही अब सरकारी नौकरी बची। नेताओं पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए टोक सिंह निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में नामांकन पत्र भी ले चुके है। उनका आरोप है कि अब तक वे 60 लाख रुपये से अधिक खर्च करने के बाद टिकट न मिलने और नौकरी जाने से सड़क में आ गए हैं।

गौरतलब है कि जिले के शहपुरा विधानसभा क्षेत्र से निघौरी भानपुर में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य टोक सिंह कांग्रेस में अहम दावेदार थे। पांच सितंबर को ही उनका इस्तीफा विभाग ने मंजूर किया। टोक सिंह बताते हैं कि पार्टी के सर्वे में उनका सबसे ऊपर नाम था। उसके बाद भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया।

लाख से उपर मिलता थे वेतन

उन्हें एक लाख 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था। दो साल से अधिक समय की उनकी नौकरी भी शेष थी। बडा आश्वासन मिलने के बाद भी कांग्रेस से टिकट न मिलने पर उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि पिछले दो माह में वे लगभग टिकट की आस में बीस लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि निघौरी भानपुर में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के साथ भुआ बिछिया में कांग्रेस के बडे कार्यक्रम और रामनगर में प्रियंका गांधी के आगमन पर पांच-पांच लाख रुपये खर्च किए थे। इसके साथ पांच लाख से अधिक की राशि भोपाल और दिल्ली आने जाने में खर्च हो गई।

पिछले दस सालों का ब्यौरा रखते हुए टोक सिंह बताते हैं कि वे टिकट की आस में 60 लाख से अधिक खर्च कर चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष से हुई मुलाकात टोक सिंह ने बताया कि वे चार बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ से भी मिल चुके हैं। उन्होंने भी आश्वासन दिया था। गौरतलब है कि यहां से कांग्रेस ने विधायक भूपेंद्र मरावी को फिर से टिकट दी है। उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है।

कांग्रेस के बडे नेताओं ने मुझे शहपुरा विधानसभा से टिकट देने का बडा आश्वासन दिया था। उन्हीं के कहने पर मैंने प्राचार्य पद से स्तीफा भी दे दिया। न तो मुझे टिकट मिली और न ही मेरी नौकरी बची। मैं सडक पर आ गया हूं। बच्चे मेरे बाहर पढते हैं। मेरे साथ गलत हुआ है। मैं चुनाव तो जरूर लडूंगा। अब तक मैं लगभग 60 लाख रुपये इसी आस में खर्च कर चुका हूं।

टोक सिंह निर्दलीय उम्मीदवार डिंडौरी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.