Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

माया सिंह ने मुन्नालाल के विरोध पर कहा- वह भाजपा के साथ, कांग्रेस बोली- 17 को पता चलेगा

38

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक मुन्नालाल गोयल का टिकट कटने के बाद ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माया सिंह पहली बार विरोध पर बोली हैं। उन्होंने कहा कि नाराज तो घर में बच्चे भी हो जाते हैं। यह सब अपने लोग हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद उनके घर गई थी, कोई बात अब नहीं है, वो बहुत अच्छे हैं और पार्टी में उनका सम्मान है। माया सिंह ने कहा कि जब वे सरकार में मंत्री थीं तो पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कई काम हुए, लेकिन इसके बाद सब ठप पड़ गया।

उधर सामने कांग्रेस के प्रत्याशी डा. सतीश सिंह सिकरवार का कहना है कि 17 नवंबर को मतदाता सब बता देगा। नामांकन दाखिले के दौरान बयान दिया था कि भाजपा पत्ते की तरह उड़ जाएगी। बुधवार को माया सिंह ने सांसद विवेक शेजवलकर की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया।

मुन्नालाल गोयल हुए थे नाराज

बता दें कि ग्वालियर पूर्व विधानसभा में टिकट के दावेदार मुन्नालाल गोयल का टिकट कटने के बाद मुन्नालाल ने नाराजगी जताई। यहां से भाजपा ने भाजपा सरकार में मंत्री रह चुकीं माया सिंह को टिकट दिया है। टिकट कटने के बाद मुन्नालाल ने यह भी कहा था कि वफादारी में गला कटने का इनाम मिला है। वफादारी अब समझ आ रही है। मुन्नालाल के समर्थकों ने टिकट घोषणा के बाद नाराज होकर बारादरी चौराहे पर हंगामा व चक्काजाम किया था, जिसमें अज्ञात आरोपितों पर एफआइआर भी दर्ज की गई है। अगले दिन मुन्नालाल समर्थक महल पहुंच गए थे, जहां केंद्रीय मंत्री सिंधिया की गाड़ी रोकी और कार्यकर्ता पैरों में लेट गए थे। इसके बाद सिंधिया के समझाने पर मुन्नालाल गोयल मान गए और कहा कि भाजपा नहीं छोड़ेंगे।

मान तो गए मुन्ना, असंतोष अब भी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समझाने पर भाजपा नेता मुन्नालाल गोयल फिलहाल मान तो गए हैं, लेकिन अंसतोष के संकेत अब भी हैं। अपने समर्थकों के बीच मुन्नालाल गोयल ने कहा था कि वह भाजपा नहीं छोड़ेंगे और यह विश्वास दिलाने का प्रयास किया था कि वह नाराज नहीं है। अब सिंधिया गुरुवार को गोयल वाटिका में शाम को दोबारा मुन्नालाल गोयल और समर्थकों के बीच जाकर चर्चा करेंगे। यह तो लगभग साफ है कि डैमेज कंट्रोल अब भी जारी है।

क्यों ऐसी स्थिति

पूर्व विधानसभा में सड़कें नापने वाले मुन्नालाल गोयल टिकट मिलने को लेकर आश्वस्त थे, वह पूर्व विधानसभा में वर्तमान विधायक से भी ज्यादा सक्रिय रहने के लिए आगे आगे रहते थे। अब टिकट कट गया तो झटका लगा और पिछले पांच साल से सक्रिय राजनीति से दूर बैठीं-बैठीं महल से माया सिंह को पार्टी ने टिकट पकड़ा दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.