Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DM Bomb Threat: 'चैम्बर में लगाए 5 RDX, होगा धमाका', DM को मिली धमकी से हड़कंप Jabalpur News: फीस न भरने पर छात्रा को बोर्ड परीक्षा से रोका, स्कूल के बाहर जमकर हंगामा Crime News: सहेली ने दिया धोखा! लाखों ठगने के बाद गंदे काम में धकेला, ऐसे खुली पोल Vijay Mallya Return: कब होगी माल्या की वतन वापसी? वकील ने बॉम्बे HC में कहा- 'तारीख तय नहीं' Bathinda Clash: किसान नेताओं की रिहाई पर पंजाब में बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले Himachal Crime: 'बेरोजगार, ऊपर से बीवी की कमाई...', ताने से भड़के पति ने पत्नी का गला रेता, फिर की ख... Supreme Court on Disability Pension: 'रोज 10 बीड़ी पीने से आया स्ट्रोक', पूर्व सैनिक की याचिका खारिज Punjabi Wedding Viral Video: क्या शादी में सच में उड़ाए 8 करोड़? जानिए नोटों की बारिश का सच Delhi Crime: 'पापा मुझे बचा लो...', बेटे की गुहार सुनकर दौड़े पिता को हमलावरों ने मारी गोली, मौत Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: चोटी विवाद पर शिवपाल का डिप्टी सीएम पर वार, बोले- पाप तो आपको भी लग...

पति-पत्नी के रिश्ते में बना रहेगा प्यार, बस करवा चौथ पर कर लें ये आसान उपाय

23

इंदौर। करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस साल यह व्रत 1 नवंबर, बुधवार को रखा जाएगा। यह व्रत पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए भी रखा जाता है। इस व्रत को कुंवारी लड़कियां भी अपने प्रेमी या मंगेतर के लिए रख सकती हैं, जिन्हें वे अपना जीवनसाथी मानती हैं। हालांकि, सुहागिन महिलाओं के लिए इस व्रत के नियम थोड़े कठिन होते हैं। इस दिन निर्जला व्रत किया जाता है। अविवाहित लड़कियां फलाहार व्रत भी रख सकती हैं। इस दिन यदि कुछ उपाय कर लिए जाए, तो पति-पत्नी का रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहता है।

सोलह श्रृंगार का महत्व

करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाओं को पूजा के दौरान देवी पार्वती को सोलह श्रृंगार का सामान अवश्य चढ़ाना चाहिए। साथ ही खुद भी सोलह श्रृंगार करें। इससे आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहता है। करवा चौथ के दिन अपने हाथ में कम से कम एक हरे रंग की चूड़ी जरूर पहनें।

करवा चौथ पर करें ये उपाय

करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाओं को पूजा के दौरान भगवान गणेश को गुड़ का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता बनी रहती है। साथ ही इस दिन भगवान गणेश की पूजा करें और सिद्धिविनायक मंत्रों का जाप करें। इस तरह दांपत्य जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति मिलती है।

करवा चौथ पर करें इन चीजों का दान

  • करवा चौथ के दिन सिन्दूर, इत्र, केसर और चने की दाल का दान करना चाहिए। ऐसे में दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
  • इसके अलावा भगवान गणेश की पूजा में 21 गुड़ की गोलियां बनाकर दूर्वा के साथ चढ़ाएं। इससे पति-पत्नी का रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता है।

इन नियमों का करें पालन

करवा चौथ के दिन सफेद या काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इस दिन नारंगी, लाल, गुलाबी, पीला आदि रंग के कपड़े ही पहनें। करवा चौथ के दिन 16 श्रृंगार करें क्योंकि यह सुहाग का प्रतीक माना जाता है। साथ ही इस दिन अपने बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.