Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhindwara Godardev Temple: छिंदवाड़ा का प्राचीन गोदड़देव मंदिर, जहां 1200 साल पुरानी मां सिद्धिदात्... Sheopur Building Collapse News: श्योपुर के विजयपुर में भरभराकर गिरी पुराने मकान की ऊपरी मंजिल, टला ब... Ratlam Soybean Price News: रतलाम में पीला सोना हुआ मालामाल, सोयाबीन के दाम 7000 रुपए प्रति क्विंटल प... छतरपुर में बदहाल छात्रावास पर कलेक्टर का कड़ा एक्शन, किचन में गंदगी मिलने पर अधीक्षक निलंबित पीएम जनमन आवास के नाम पर ठगी, बैगा आदिवासियों से पैसे हड़पने वाले 2 ठेकेदारों पर FIR Raipur Extortion Case: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी Kawardha News: लापरवाही और स्वेच्छाचारिता पर बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तह... ऑनलाइन सट्टा किंग बाबू उर्फ गुलशन खेमानी पर रायपुर पुलिस का शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क Kawardha News: किसानों को काम के लिए रिश्वत न देने की हिदायत, लापरवाही बरतने पर तहसीलदार निलंबित Raipur 53 Lakh Theft Case: रायपुर में 53 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गीजर और टीवी में छुपाए गए थे पैस...

शरद पूर्णिमा की रात कामदेव का भी टूटा था घमंड, भगवान कृष्ण ने रचाया था महारास, जानें क्या है कथा

70

इंदौर। सनातन धर्म में आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा के अमृत बरसता है। साथ ही देवी लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। लेकिन धर्मग्रंथों में शरद पूर्णिमा का संबंध भगवान कृष्ण के साथ ही बताया गया है। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, शरद पूर्णिमा की रात में ही भगवान कृष्ण ने गोपियों के संग में रास रचाया था और कामदेव का घमंड चूर-चूर किया था। यहां जानें क्या है इसको लेकर धार्मिक मान्यता।

शरद पूर्णिमा के ये नाम भी चर्चित

सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा, कौमुदी पूर्णिमा व रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आश्विन मास की इस पूर्णिमा को चंद्र देवता और देवी लक्ष्मी के साथ भगवान श्री कृष्ण की भी पूजा की जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात को भगवान श्री कृष्ण ने महारास लीला रचाई थी और कामदेव का घमंड तोड़ा था। पौराणिक मान्यता है कि कामदेव को एक बार खुद की शक्तियों पर अत्यधिक घमंड हो गया कि वे किसी को भी काम के प्रति आसक्त कर सकते हैं। कामदेव में यह अभिमान तब आया, जब उन्होंने अपना कामबाण महादेव पर चलाकर माता पार्वती की ओर आकर्षित कराया था। अब उनके अभिमान की बात भगवान कृष्ण को पता चली तो उन्होंने कामदेव का घमंड तोड़ने के लिए वृंदावन में सभी गोपियों के साथ महारास लीला बुलाई।

शरद पूर्णिमा की रात में हुई थी महा रामलीला

पौराणिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को कान्हा ने कई रूप रखकर गोपियों के साथ में अलग-अलग नृत्य किया था। लेकिन कामदेव की लाख कोशिश के बाद भी किसी भी गोपी के मन में वासना के भाव नहीं आए। इससे कामदेव का घमंड टूट गया। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने शरद पूर्णिमा की रात को ब्रह्म रात के बराबर कर दिया था। पौराणिक मान्यता है कि बह्म रात पृथ्वी पर रहने वाले मनुष्यों की करोड़ों रात के बराबर होती है।

पूर्णिमा की रात को ऐसे करें भगवान कृष्ण को प्रसन्न

शरद पूर्णिमा की रात को भगवान श्रीकृष्ण की गोपियों संग विधि-विधान पूजा करना चाहिए और मंत्र जाप करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शरद पूर्णिमा की रात को वैजयंती की माला से ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्री’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.