Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

27 अक्टूबर को चित्रकूट आएंगे पीएम मोदी, सद्गुरु सेवा संघ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

45

सतना। विधानसभा चुनाव के सीजन में देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 27 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट आएंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार को पीएम की सुरक्षा के मद्देनजर एएसएल रिहर्सल भी की गई। पीएम नरेंद्र मोदी 27 अक्टूबर को दोपहर सतना जिले के चित्रकूट पहुंचेंगे। पीएम के साथ प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी आएंगे।

चित्रकूट में अरविंद भाई मफतलाल की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

पीएम मोदी चित्रकूट में अरविंद भाई मफतलाल की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वे सद्गुरु सेवा संघ के कर्मचारियों को संबोधित करेंगे और सद्गुरु सेवा संघ के अस्पताल की व्यवस्था देखने के बाद नई विंग के पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से भी मुलाकात करेंगे

अपने चित्रकूट प्रवास के दौरान पीएम मोदी तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से भी मुलाकात करेंगे। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा,एसपी आशुतोष गुप्ता,सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव चित्रकूट में पीएम के आगमन को लेकर तैयारियों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं।

पीएम मोदी का यह चित्रकूट दौरा गैर राजनीतिक बताया

पीएम मोदी का यह चित्रकूट दौरा गैर राजनीतिक बताया जा रहा है लेकिन चुनावी सीजन में उनके आगमन के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी का ये दौरा भाजपा में चल रही असंतोष की बयार को रोकने में भी मददगार हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.