Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दो सड़क हादसे, रेलवे कर्मचारी और बुजुर्ग की मौत Dhamtari News: अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का धरना, रात में गायब मिले डॉक्टर नक्सलगढ़ में AI क्रांति: सुकमा के बच्चे अब सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक Crime News: मंदिर जाते समय महिला पर कटर से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Raipur Crime News: रायपुर पुलिस ने आदतन अपराधी को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार, पंडरी इलाके का मामला Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार...

वरिष्ठ सपा नेता आजम खान से मिलने सीतापुर जेल रवाना हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

47

Sitapur\Lucknow: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने के लिए गुरुवार को सीतापुर रवाना हुए। कांग्रेस की सीतापुर जिला इकाई के अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सीतापुर जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने आएंगे। जिला प्रशासन से इसकी अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राय के आजम खान से मुलाकात के लिये सीतापुर जेल जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ”जब आजम खान साहब को फंसाया जा रहा था तब कांग्रेस के नेता कहां थे। कांग्रेस के नेता भी उन्हें फंसाने में लगे थे।”

जेल मैनुअल के अनुसार एक कैदी 15 दिनों में दो बार आगंतुकों से मिल सकता
मिली जानकारी के मुताबिक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवस्थी ने कहा, ”हमने जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है और इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट अनुज सिंह को एक पत्र भेजा गया है, लेकिन अब तक अनुमति नहीं दी गई है।” मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया गया है कि आजम खान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने से मना कर दिया है। इस बारे में अवस्थी ने सवाल किया कि जेल के एक कैदी के हवाले से कथित तौर पर दी गई ऐसी जानकारी मीडिया में कैसे आई? जेल अधीक्षक सुरेश सिंह ने कहा कि जेल मैनुअल के अनुसार एक कैदी 15 दिनों में दो बार आगंतुकों से मिल सकता है और यह मुलाकात इस पर निर्भर करती है कि कैदी उस व्यक्ति से मिलना चाहता है या नहीं। उन्होंने बताया कि बुधवार को आजम खान के बेटे अदीब ने उनसे मुलाकात की थी।

आजम के प्रति सहानुभूति जाहिर करने के लिये सीतापुर जेल जा रहे हैं अजय राय
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, अजय राय आजम खान के प्रति सहानुभूति जाहिर करने के लिये उनसे मिलने सीतापुर जेल जा रहे हैं। रामपुर अदालत द्वारा हाल ही में दोषी ठहराए जाने के बाद, आजम खान को सीतापुर जिला जेल में और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को हरदोई जिला जेल भेजा गया है। उनकी पत्नी तज़ीन फ़ातिमा रामपुर जेल में बंद हैं। रामपुर की अदालत ने 2019 के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में पूर्व मंत्री एवं सांसद खान, उनकी पत्नी तज़ीन फ़ातिमा और पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला को गत 19 अक्टूबर को दोषी ठहराते हुए 7 साल कैद की सजा सुनाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.