Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

दशहरा में जबलपुर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, किया बजरंगबली का पूजन

53

जबलपुर। हम बहुत सौभाग्यशाली हैं पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज व स्वामी चैतन्यानंद जी महाराज के साथ आज हमारी टाइगर सेना को हनुमान चालीसा पाठ एवं हनुमान जी की आरती करने का सौभाग्‍य प्राप्त हुआ। यह निवेदन टाइगर सेना के अध्यक्ष अंकित ग्रोवर ने किया। आगे कहा कि नेक कार्य में टाइगर सेना के साथ खड़े हों और हिंदुत्व को बढ़ावा दें। प्रत्येक मंगलवार एक हनुमान मंदिर जाके हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती करें।

108 हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा और हनुमान जी की आरती करने का संकल्प

टाइगर सेना द्वारा हमने 108 हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा और हनुमान जी की आरती करने का संकल्प लिया है। प्रत्येक मंगलवार एक हनुमान मंदिर जाके हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती करते हैं। टाइगर सेना के अध्यक्ष अंकित ग्रोवर एवं योगेश साहनी सहित रवीश अरोरा, रोहन चढ़ा, पुलकित श्रीवास्तव, अभिनव जैन एवं और भी अन्य साथी उपस्थित रहे। सभी बोले-आज का दिन बहुत शुभ रहा महाराज जी द्वारा हमारी टाइगर सेना को आशीर्वाद प्राप्त हुआ। हमने पादुका पूजन करके महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का पूजन-अर्चन किया

रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का पूजन-अर्चन किया। ये शहर वासियों का सौभाग्य है कि उन्हें दशहरा जुलूस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के दर्शन लाभ होंगे। गोविंदगंज रामलीला के सिद्ध मंच को चारों पीठों के शंकराचार्य पूर्व में सुशोभित कर चुके हैं। रामलीला के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चारों शंकराचार्य रामलीला में आए थे। ज्योतिष व शारदा पीठाधीाश्वर ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती तीन बार रामलीला के राज्याभिषेक महोत्सव में आए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.