Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News: गुमला में दरिंदगी! 5 युवकों पर बच्ची से गैंगरेप का आरोप, घर के पास फेंका JSSC TGT 2016 News: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में बड़ी खबर, 4 अक्टूबर से रोज होगी सुनवाई Jharkhand Politics: चुनाव आयोग के खिलाफ राजद और माले का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला Mahanadi Water Level: महासमुंद में नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने मोर्च संभालते हुए जारी की एडवाइजरी Swachh Korba: दिल्ली-इंदौर की तर्ज पर आधुनिक मशीनों से होगी कोरबा की सफाई, 50 करोड़ के PPP मॉडल का प... Chhattisgarh Crime: रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल, संयुक्त टीम ने किया पर्... Bemetara Transformer Blast: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली 3 किसानों की जान, गांव में पसरा मातम Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक...

31 अक्टूबर या 1 नवंबर किस दिन मनाया जाएगा करवा चौथ? नोट करें सही तिथि और पूजा समय

83

इंदौर। सनातन धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें करवा चौथ, छठ, दिवाली, भाई दूज, देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह शामिल हैं। करवा चौथ कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। कुंवारी लड़कियां भी इस व्रत को रख सकती हैं। इस व्रत के पुण्य से विवाहित महिलाओं को अखंड वैवाहिक सुख का वरदान मिलता है। इस वर्ष 31 अक्टूबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। इस कारण व्रती महिलाएं करवा चौथ की तिथि को लेकर असमंजस में हैं। आइए, हम आपको करवा चौथ की सही तिथि और पूजा का शुभ समय बताते हैं।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 9.30 बजे शुरू होगी और अगले दिन यानी 1 नवंबर को रात 9.19 बजे समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान्य है। तिथि की गणना सूर्योदय के बाद ही की जाती है। इसलिए उदया तिथि में व्रत करने की सलाह दी जाती है। 1 नवंबर को व्रत रखना फलदायी रहेगा।

करवा चौथ व्रत समय

धर्म शास्त्रों में करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत रखने का प्रावधान है। व्रती महिलाएं इस दिन बिना जल के व्रत रखते हैं। इस साल करवा चौथ के व्रत का समय सुबह 06:33 बजे से शाम 08:15 बजे तक है।

करवा चौथ पूजा समय

करवा चौथ के दिन महिलाएं दिन में व्रत रखती हैं और रात में पूजा करती हैं। इस साल पूजा का सही समय शाम 5.36 बजे से 6.54 बजे तक है। इस दौरान व्रत करने वाले लोग करवा माता की पूजा कर सकते हैं। इस दिन चंद्र दर्शन का समय रात 08 बजकर 15 मिनट से है। व्रत करने वाला व्यक्ति रात 8 बजकर 15 मिनट पर चंद्रमा को देखकर व्रत खोल सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.