Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...

मारा गया हमास का टॉप कमांडर बिलाल, हेडक्वार्टर भी उड़ाया, वीडियो में दिखा बर्बाद गाजा का हाल

40

Iइन दिनों पूरी दुनिया में इजरायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच छिड़े युद्ध के बेहद चर्चे है। इसकी शुरुआत तब हुई जब चरमपंथी समूह हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को इजरायल के भीतर घुसकर जानलेवा हमला शुरू कर दिया। उन्होंने इजरायली नागरिकों के घरों में घुसकर कत्लेआम करना शुरू कर दिया। हमास और इजरायल के बीच जारी जंग ने दोनों पक्षों के लिए मुसीबत खड़ा कर दी है। इस युद्ध को रोकने के लिए कई देश मध्यस्थता की भी बात करने को दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इजरायली एयरफोर्स ने शनिवार रात को किए एयर स्ट्राइक में आतंकी संगठन हमास के एक और टॉप कमांडर बिलाल अल-कदरा को मार गिराया। बिलाल दक्षिणी खान यूनिस बटालियन में नहबा बल का टॉप कमांडर था और इजरायल में घरों में घुस कर लोगों की हत्या करने में शामिल था। इसके अलावा इजरायली फोर्स ने इस्लामिक जेहाद के हेडक्वार्टर को भी एयर स्ट्राइक में ध्वस्त कर दिया।

इजरायल और फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच चल रहे युद्ध में हमास का एक और बड़ा कमांडर मारा गया है। इजरायली फोर्स ने शनिवार की रात को एयर स्ट्राइक में दक्षिणी खान यूनिस बटालियन में नहबा बल के टॉप कमांडर बिलाल अल-कदरा को मार गिराया।

इजरायली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने शनिवार की रात गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास की दक्षिण खान यूनिस बटालियन पर हमला किया था। मारा गया आतंकी इजरायल में कई लोगों की हत्या का जिम्मेदार था। इसी ने दक्षिणी इजरायल के किबुत्ज निरिम और निरओज इलाके में घरों में घुसकर लोगों को ढूंढ-ढूंढ कर मारा था। आतंकवादी संगठन हमास में काम करने के साथ ही कदरा फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद संगठन में भी अहम भूमिका निभा रहा था।

गाजा में भूख से जूझ रहे लोग

गाजा में लोगों को खाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। लोगों को एक से दो पैकेट ब्रेड खरीदने के लिए घंटो लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है। गाजा में बेकरियां बंद हो रही हैं,जो कुछ खुले रहते हैं उनमें लंबी कतारें लगी रहती हैं।

इजरायल राष्ट्रपति हर्ज़ोग इजरायल पहुंचे

इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग रविवार को इजरायल पहुंचे। उन्होंने अमेरिकी सीनेटरों के एक द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।सैन्य मुख्यालय में आयोजित बैठक में सीनेट के बहुमत नेता चक शूमर और दोनों पक्षों के सीनेटरों ने भाग लिया। रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिनिधि, मिट रोमनी सहित बिल कैसिडी और डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि, मार्क केली, जैकी रोसेन प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इजरायल राज्य के प्रति दृढ़ समर्थन व्यक्त किया।

इजरायल ने हमास कमांडर याह्या सिनवार को मारने की खाई कसम

इजरायल ने हमास कमांडर याह्या सिनवार को मारने की कसम खाई है। इजरायल ने हमास कमांडर याह्या सिनवार को फलस्तीन का ओसामा बिन लादेन बताया इजरायली सेना के मुताबिक याह्या सिनवार देश के इतिहास के सबसे भीषण आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.