Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर में बिजासन माता मेले में करंट से बच्ची की मौत, झूला झूलते वक्त लगा था करंट

24

इंदौर। बिजासन माता मेले में रविवार देर रात करंट से 14 साल की बच्ची की मौत हो गई। करंट झूला झूलते वक्त लगा है। एरोड्रम पुलिस पर लापरवाही का आरोप लग रहा है। मेले की अनुमति थी या नहीं स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने सोमवार को मर्ग कायम करवाया है।

घटना रात करीब 11:30 बजे की है। हातोद निवासी पवन बेटी-बेटे और पत्नी के साथ माता के दर्शन करने गए थे। बच्चों की जीद पर पवन ने झूला झुलाया था। जैसे ही झूले से उतरे कनक चिपक गई। पवन के मुताबिक, बेटे को भी करंट लगा लेकिन उसे बचा लिया।
कनक को घायल अवस्था में साठ फीट रोड़ स्थित अस्पताल ले गए लेकिन यहां से एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। डाक्टर ने कनक को मृत घोषित कर दिया।

करंट लगा यह स्पष्ट नहीं है

टीआइ राजेश साहू के मुताबिक, हादसा हुआ लेकिन करंट लगा यह स्पष्ट नहीं है। अन्य किसी को करंट लगा इसकी जानकारी नहीं मिली है। बच्ची दसवीं में पढ़ती थी।

सभी पीड़ित ग्रामीण रहवासी है। करंट लगने के बाद भी झूला चल रहा था। पुलिस प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। मौके पर एम्बुलेंस भी नहीं थी। ऐसे में बड़ी घटना भी हो सकती थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.