Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

सिटिंग जाब के कारण बढ़ रहे सिजेरियन डिलीवरी के मामले

23

इंदौर। आजकल की महिलाएं ज्यादातर दफ्तरों में काम करती हैं या बिजनेस भी करती हैं तो उसमें भी काफी समय उन्हें बैठकर काम करना पड़ता है। इसका असर यह होता है कि जब वे बच्चे को जन्म देने वाली होती हैं तब उनकी डिलीवरी में काफी परेशानियां आती हैं। जो महिलाएं ज्यादा सिटिंग जाब में होती है उनमें से अधिकांश को सिजेरियन करने की नौबत आती है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत महिलाओं का प्रसव सामान्य ही हो रहा है। यह बातें रविवार को फाग्सी वेस्ट जोन वाइस प्रेसिडेंट कांफ्रेंस में विशेषज्ञों ने कही।

मेटरनिटी हेल्थ की डिप्टी डायरेक्टर डा. अर्चना मिश्रा ने कहा प्रदेश में 90 प्रतिशत महिलाओं का प्रसव सामान्य हो रहा है। यदि हम बात करें शासकीय और निजी अस्पतालों की तो 10.6 प्रतिशत ही सिजेरियन से बच्चे का जन्म हो रहा है। शासकीय अस्पताल में 90 प्रतिशत महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं। वहीं 10 प्रतिशत निजी अस्पताल में जाती हैं। निजी अस्पताल में सिजेरियन का एक कारण यह भी है कि परिवार के लोग रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

वह डाक्टरों से ही कह देते हैं कि हमें सिजेरियन करवाना है। कोई भी डाक्टर यह कभी नहीं चाहता है कि किसी महिला की डिलीवरी सिजेरियन से हो, उनका हमेशा यही प्रयास रहता है कि सामान्य हो। इस तीन दिवसीय कांफ्रेस में न्यूनतम आक्रामक सर्जरी, स्क्रीनिंग तकनीक, शेपिंग द इंफर्टिलिटी प्रैक्टिस, मेडिको लीगल सेफ्टी आदि विषयों पर देश-विदेश से आए विशेषज्ञों ने चर्चा की।

कांफ्रेंस में डा. ज्योति सिमलोट ने बताया कि बदलती जीवनशैली और खानपान के कारण सिजेरियन के मामले बढ़ रहे हैं। आजकल महिलाएं सिटिंग जाब ज्यादा कर रही हैं। इसके साथ ही सिजेरियन का एक कारण मोटापा भी है। घरेलू काम जैसे झाड़े, पौछा अब बैठकर नहीं किया जाता है। खाना भी टेबल पर बैठकर ही खाने लगे हैं। इसके अलावा सामान्य डिलीवरी के कुछ व्यायाम होते हैं, वह भी महिलाएं नहीं कर रही हैं। यदि गर्भवती महिलाएं विशेषज्ञों की सलाह से जीवनशैली और खानपान का ध्यान रखें तो सामान्य डिलीवरी की संभावना बढ़ जाती है।

लाइव बताया जटिल केस हल करना

डा. आशा बक्षी ने बताया कि कांफ्रेस में नई इलाज तकनीक पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। साथ ही जटिल केस का निराकरण कैसे किया जाए यह लाइव बताया। गर्भस्थ शिशु की सोनोग्राफी से उसकी कौन सी बीमारियां पता लग सकती हैं और कौन सीन सी ठीक हो सकती है, इसपर भी चर्चा हुई।

इसके साथ ही पब्लिक अवेयरनेस कार्यक्रम और स्तन कैंसर जागरूकता के लिए रैली भी निकाली गई। इंग्लैंड से आईं डा. रानी ठक्कर ने डिलीवरी के समय होने वाली इंजुरी को ठीक करने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डा. ऋषिकेश पाल, डा. सुमित्रा यादव, डा. अनुपमा दवे आदि मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.