Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत

अयोध्या: राम मंदिर में होगी नए पुजारियों की भर्ती, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल

73

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि 22 जनवरी 2024 को खुद पीएम मोदी मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, अब इन मंदिरों की देखभाल के लिए पुजारियों की नियुक्ति की तैयारी की जा रही है। जानकारी दे दें कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पुजारी के पदों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है।

बता दें कि रामलला की पूजा-अर्चना वैष्णव मत के रामानंदीय परंपरा से होती है। ऐसे में अर्चक का आवेदन करने वाले को गुरुकुल शिक्षा प्राप्त और रामानंदीय परंपरा से दीक्षा लिया हुआ होना चाहिए। ट्रेनिंग के बाद पुजारी के लिए उसका चयन किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पुजारी के पदों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

आयुसीमा और पात्रताएं
पुजारी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उसे रामानंदीय परंपरा से दीक्षा लिया होना चाहिए। इसके साथ गुरुकुलीय शिक्षा से होना चाहिए। बता दें कि अयोध्या में रामलला की पूजा वैष्णव मत के रामानंदीय परंपरा से होती है। उम्मीदवार अगर अयोध्या से होंगे तो उन्हें तरजीह दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों के रहने खाने की व्यवस्था तीर्थ क्षेत्र द्वारा की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.