Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

फिर दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 130 पहुंचा AQI; रिसर्च के नतीजे चौंकाने वाले

42

सर्दियों के आते ही देश की राजधानी की हवा जहरीली होनी शुरू हो जाती है। मौसम में बदलाव और बारिश होने के बाद दिल्ली की हवा में प्रदूषण घूलना शुरू हो गया। 17 अक्टूबर को AQI संतोषजनक श्रेणी(89) में था जो 18 अक्टूबर को मध्यम श्रेणी में पहुंच गया। बुधवार की सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक में AQI 130 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 6 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। सूचकांक में AQI 130 दर्ज किया गया।

कब मिलेगी राहत?

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, इस सप्ताह में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जिसमें 20 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले 6 दिनों तक दिल्ली में बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है यानी प्रदूषण में सुधार होने के काम आसार हैं।

AQI को लेकर जानकारी

केंद्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, 0-50 के बीच AQI को “अच्छा”, 51 और 100 के बीच “संतोषजनक”, 101 और 200 के बीच “मध्यम”, 201 और 300 के बीच “खराब”, 301 और 400 के बीच “बहुत खराब” और 400 से अधिक को “गंभीर” श्रेणी में माना जाता है।

आइआइटीएम पुणे के डिसिजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार से प्रदूषण के स्तर में वृद्धि हुई है। हवा की रफ्तार छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मालूम हो कि बुधवार को दिल्ली का एक्यूआइ 130 था। यानी 24 घंटे में छह अंकों की गिरावट दर्ज की गई। एनसीआर के शहरों की बात करें तो फरीदाबाद का 138, गाजियाबाद का 119, ग्रेटर नोएडा का 166, गुरुग्राम का 144 जबकि नोएडा का 136 दर्ज किया गया। सभी जगह का एक्यूआइ ”मध्यम” श्रेणी में ही रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.