Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

18 अक्टूबर से सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा वेतन, सरकार ने दिया दुर्गा पूजा का तोहफा

21

सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दुर्गा पूजा का तोहफा दिया है। दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में सरकारी सेवकों को अक्टूबर के वेतन का भुगतान मध्य माह में ही होने जा रहा है। बुधवार (18 अक्टूबर) से वेतन का भुगतान शुरू हो जाएगा। वित्त विभाग ने संबंधित सभी विभागों व कार्यालयों के प्राधिकार को इस संदर्भ में निर्देश जारी कर दिया है।

बिहार सरकार के सारे सरकारी कर्मचारियों को आज से उनका सैलरी उनके अकाउंट में आने लगेगा। यह घोषणा बिहार सरकार ने की है जिससे सभी सरकारी कर्मियों को उनके अक्टूबर माह का वेतन उन्हें 12 दिन पहले मिल जायेगा। वित्त विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने इस बात की घोषणा दुर्गा पूजा को देखते हुए की है। 12 दिन पहले वेतन मिलने से राज्य सरकार के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में इस बात की ख़ुशी है कि इस बार सरकार दशहरा को देखते हुए उन्हें समय से पहले वेतन दे रही है। बिहार सरकार के इस फैसले से तकरीबन 5 लाख कर्मियों को वक्त से पहले ही वेतन मिल जाएगा। साथ ही लगभग 4 लाख से अधिक पेशनभोगियों को भी इसका फायदा होगा।

इस बार 15 अक्टूबर से नवरात्र का शुभारंभ हुआ है। 24 अक्टूबर को दशहरा है। दुर्गोत्सव के इन दस दिनों के दौरान आयोजन व खरीदारी का माहौल रहता है। ऐसे में सरकारी सेवकों को समय से पहले वेतन मिल रहा, ताकि आवश्यक खर्च के लिए उन्हें किसी तरह की समस्या न हो। नियमानुसार स्थापना विपत्र से वेतन का भुगतान संबंधित माह के अंतिम कार्य-दिवस को होना चाहिए। मार्च को छोड़कर शेष माह के लिए यही व्यवस्था प्रभावी है। हालांकि, अवसर विशेष पर सरकार समय-पूर्व भुगतान करती रही है। ऐसा कोषागार संहिता-2011 के नियम के तहत होता है। इस बार भी उसी नियम के तहत वित्त विभाग के सचिव (संसाधन) लोकेश कुमार सिंह ने 18 अक्टूबर से वेतन भुगतान का निर्देश जारी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.