Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 11वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर मनीला रवाना, आसियान शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा दिल्ली में प्रदूषण से आंशिक राहत, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधरकर 'खराब' श्रेणी में पहुंचा बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा...

सड़क हादसे में बाइक का पेट्रोल टैंक फटने से जिंदा जला किशोर, मौके पर ही दर्दनाक मौत

57

ग्वालियर। ग्वालियर के बिजौली इलाके में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे के बाद जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने पिता को लेने के लिए बाइक से जा रहा था तभी सड़क पर खड़े टैंकर से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक टकराते ही बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया, इसके बाद स्पार्किंग हुई और आग लग गई। किशोर आग लगने से जिंदा जल गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसके सिर में भी गंभीर चोट लगी थी। बिजौली थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर-टैंकर चालक पर एफआइआर दर्ज कर ली है।

ये है घटनाक्रम

बिजौली स्थित ककरारी गांव में रहने वाला विकास पुत्र सत्यभान गुर्जर उम्र 16 वर्ष दसवीं का छात्र था। उसके पिता किसी काम से ग्वालियर आए थे। उसके पिता मुरार में थे। पिता ने विकास को फोन किया और मुरार से ले जाने के लिए कहा। वह अपने पिता को लेने के लिए बाइक से घर से निकला। वह जैसे ही चितौरा रोड स्थित ग्राम बिल्हेटी के पुल के पास पहुंचा तो मोड़ पर ट्रैक्टर रखा हुआ था। ट्रैक्टर के पीछे टैंकर लगा हुआ था।

बाइक अनियंत्रित हो गई और अंधेरा होने की वजह से बाइक टैंकर से टकरा गई। टैंकर से बाइक टकराते ही छात्र गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। बाइक का पेट्रोल टैंक भी फट गया फिर आग लग गई। छात्र की जिंदा जलने से मौत हो गई। यहां से कुछ देर बाद लोग गुजरे, इन लोगों की नजर पड़ी। तब पुलिस को सूचना दी गई लेकिन छात्र की पहले ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

अंधेरे में नजर नहीं आया टैंकर और बुझ गया घर का चिराग

जिस टैंकर से बाइक टकराई, वह सड़क पर खड़ा था। यहां सड़क पर अंधेरा था। टैंकर में न नंबर था न ही रिफ्लेक्टर लगा था, जिससे टैंकर दूर से नजर आ सके। रात को जब विकास अपनी बाइक से गुजरा तो टैंकर नजर नहीं आया और यह हादसा हो गया। सत्यभान के घर का चिराग बुझ गया। इस हादसे के बाद पूरा परिवार बेसुध हो गया।

बाइक टैंकर से टकराई, इसके बाद पेट्रोल टैंक फट गया। इस हादसे में छात्र और बाइक जल गए। हादसे में छात्र की मौत हो गई है। एफआइआर दर्ज कर ली है। टैंकर पर नंबर नहीं है, चेसिस नंबर के आधार पर टैंकर मालिक की पहचान की जा रही है।

मनीष धाकड़, थाना प्रभारी बिजौली

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.