Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नरसिंहपुर में पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, बर्तन लेकर भरने पहुंचे लोग

53

नरसिंहपुर। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर फिर हादसा हुआ है। यहां मुंहवानी थाना अंतर्गत खापा बार्डर पर सोयाबीन तेल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटते ही वह लीक हो गया और उसमे से तेल बहने लगा। तेल बहता देख स्थानीय लोग पहुंच गए और डिब्बे व कुप्पे में तेल लेने होड़ मच गई। लोग तेल लूटते रहे।

पुलिस को दी गई सूचना

बताया जा रहा है कि सोयाबीन तेल से भरा यह टैंकर सिवनी से दतिया जा रहा था। तभी नरसिंहपुर सीमा में प्रवेश करते ही टैंकर के टायर में ब्लास्ट हुआ। इसके बाद टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। तेल की लूट मचते ही किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। वहीं टैंकर के चालक का अभी तक पता नहीं चला कि वह कहां गया।

इसी स्थान पर पलटा था ब्यूटेन गैस भरा टैंकर

जिस जगह यह टैंकर पलटा है उसी जगह 10 अक्टूबर को भी बड़ा हादसा हुआ था। नरसिंहपुर-लखनादौन एनएच 44 पर सिवनी जिले की सीमा पर ब्यूटेन गैस से भरा एक टैंकर पलट गया था। जिसकी आग 12 घंटे बाद बुझी थी। जिसमें एक व्यक्ति जिंदा जल गया था। हरियाणा के पनवेल से छिंदवाड़ा जा रहा टैंकर पलट गया था और आग लग गई थी जो 10 दिन तक पड़ा था। जिसे बड़ी मशक्कत के बाद छिंदवाड़ा ले जाया गया था। अब इसी जगह सोयाबीन से भरा टैंकर पलटा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.