Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत...

वॉट्सऐप में आया अब तक का सबसे जरूरी फीचर, ऐसे कर पाएंगे यूज़

51

WhatsApp: वॉट्सऐप यूजर्स का पसंदीदा चैटिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) एक और नया फीचर लेकर हाजिर है। इस फीचर की मदद से यूजर लॉक चैट्स को हाइड यानी छिपा सकेंगे। वॉट्सऐप के इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। WABetaInfo ने हाल में वॉट्सऐप बीटा ऐंड्रॉयड के 2.23.21.9 अपडेट के बारे में बताया था। इसमें कहा गया था कि वॉट्सऐप एक सीक्रेट कोड क्रिएशन फीचर पर काम कर रहा है। इसकी मदद से यूजर अपने प्रोटेक्टेड चैट फोल्डर को पासवर्ड से लॉक कर सकेंगे। कहा गया था कि यह फीचर वॉट्सऐप से लिंक यूजर के दूसरे डिवाइस पर भी काम करेगा। अब इसी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है। इसमें कहा गया था कि वॉट्सऐप एक सीक्रेट कोड क्रिएशन फीचर पर काम कर रहा है। इसकी मदद से यूजर अपने प्रोटेक्टेड चैट फोल्डर को पासवर्ड से लॉक कर सकेंगे। कहा गया था कि यह फीचर वॉट्सऐप से लिंक यूजर के दूसरे डिवाइस पर भी काम करेगा। अब इसी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है। इसमें WABetaInfo को वॉट्सऐप के एक नए फीचर का पता चला। इस लेटेस्ट फीचर की मदद से यूजर चैट लिस्ट में लॉक्ड चैट को हाइड कर सकते हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

WABetaInfo ने इस नए फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें आप एक नए ऑप्शन को देख सकते हैं। यह ऑप्शन यूजर को बेहतर ढंग से लॉक की गई चैट्स को हाइड करने की सुविधा देगा। अभी की बात करें तो लॉक चैट्स की लिस्ट को ऐक्सेस करने का एंट्री पॉइंट चैट लिस्ट में दिखता है। इससे कोई भी आपके लॉक्ड कन्वर्सेशन को ऐक्सेस कर सकता है।

नया फीचर यूजर की इसी टेंशन को दूर करने का काम करता है। इसकी मदद से यूजर लॉक चैट के एंट्री पॉइंट को हटा सकेंगे और इसे केवल सर्चबार में सीक्रेट कोड डाल कर ही ऐक्सेस किया जा सकेगा। वॉट्सऐप का यह नया फीचर यूजर्स की प्रिवेसी के लिए काफी शानदार है।

जल्द रोल आउट होगा फीचर

इस फीचर के जरिए अपने सीक्रेट वॉट्सऐप चैट को आसानी से हाइड कर सकते हैं। अगर आपके फोन को आपके अलावा भी कोई यूज करता है, तो वॉट्सऐप का यह फीचर आपके लिए बहुत काम का है। इस फीचर को इनेबल रखने पर कोई यह जान ही नहीं पाएगा कि आपके वॉट्सऐप में लॉक चैट भी मौजूद हैं। वॉट्सऐप का यह जबर्दस्त फीचर अभी तैयार किया जा रहा है। कंपनी इसे आने वाले अपडेट्स में ग्लोबल यूजर्स के लिए रोल आउट करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.