Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

वैज्ञानिक बहू निकली कातिल, जानिए किस तरह परिवार के 5 लोगों की कर दी हत्या

55

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के एक परिवार की कालित बहू ही निकल। वैज्ञानिक बहू ने अपने पति सहित पांच लोगों की हत्या बड़े वैज्ञानिक तरीके से की, हत्या का तरीका पता लगाने के लिए पुलिस भी चकरघिन्नी बनी रही। वारदात के तरीके का पता चला तो पुलिस सहित सभी के होष उड़ गए। वैज्ञानिक बहू ने लंबी रिसर्च के बाद धीमा जहर देकर 20 दिन के अंदर पति सहित पांच लोगों की हत्या की है। पुलिस ने वैज्ञानिक बहू को हत्या के मामले में अरेस्ट कर लिया है। बहू ने स्वीकार किया कि उसने ही धीमा जहर देकर पति सहित पांच लोगों की हत्या की है।

हत्या से पहले उसने लंबी रिसर्च की

हत्या से पहले उसने लंबी रिसर्च की, ताकि किसी भी व्यक्ति को हत्या का पता न चले और आत्महत्या का मामला माना जाए, लेकिन पुलिस ने हकीकत का पता लगा ही लिया। गढ़चिरौली पुलिस के अनुसार 22 साल की संघमित्रा ने जहरीला पदार्थ ’थैलियम’ देकर हत्या की। उसने ऐसा इसलिए किया, ताकि किसी को शक न हो। इस हत्याकांड को अंजाम देने में बहू संघमित्रा ने एक रिष्तेदार रोजा रामटेके की भी मदद ली है। संघमित्रा ने पुलिस को बताया कि पति और ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे, जिससे उसके पिता सहित पूरा मायका पक्ष तनाव में रहता था। मायके पक्ष को परेषान देखकर ही उसने पति सहित सभी पांच लोगों को धीमी मौत मारने की योजना तैयार की।

दरअसल ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर संघमित्रा के पिता ने आत्महत्या कर ली थी, वह इसी का बदला लेने के लिए यह किया है। पांच माह पहले पिता की आत्महत्या के लिए संघमित्रा अपने ससुराल वालों को जिम्मेदार मानती थी। उसने पांच माह रिसर्च किया कि कैसे थैलियम का इस्तेमाल जहर के तौर पर किया जा सकता है। रिसर्च के बाद वह तेलंगाना पहुंची और वहां से जहर खरीदकर लाई थी। 20 सितंबर से 10 अक्टूबर के दौरान संघमित्रा ने रोजा के साथ मिलकर सभी को जहर देकर मार डाला। थैलियम की वजह से जहर खाए लोगों के शरीर और सिर में दर्द होता था। इसके अलावा जीभ में समस्या हो जाती थी और होठ भी काले पड़ जाते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.