Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुर्खियों में मदुरै की ऐतिहासिक तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: एक ही स्थान पर मौजूद हैं मुरुगन मंदिर, जैन अव... परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस क... छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: इंद्रावती नदी के जंगल में जमीन के भीतर से... गुना में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत: दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई ... रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल...

नवंबर महीने में सिर्फ 5 दिन होंगे शुभ कार्य, नोट कर लें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

65

इंदौर। सनातन धर्म में विवाह को एक पवित्र संस्कार माना जाता है। विवाह का शुभ समय ज्योतिषीय पंचांग देखकर और कुंडली मिलान करके निकाला जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि शुभ समय पर विवाह करने से दंपत्ति को सौभाग्य प्राप्त होता है। इनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है। शादी तय करते समय तारीख का खास ध्यान रखा जाता है। फिलहाल चातुर्मास जारी है। इस दौरान विवाह समेत कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। कार्तिक माह में देवउठनी एकादशी की तिथि से ही विवाह आदि की शुरुआत होती है। आइए, जानते हैं कि नवंबर महीने में शादी की शुभ तारीखें और मुहूर्त कौन-से हैं।

इस दिन से शुरू होंगे विवाह मुहूर्त

देवउठनी एकादशी हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। देवउठनी एकादशी इस वर्ष 23 नवंबर को है। अगले दिन यानी 24 नवंबर को तुलसी विवाह है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 22 नवंबर को रात 11.03 बजे शुरू होगी और अगले दिन 23 नवंबर को सुबह 9.01 बजे समाप्त होगी। इस दिन से विवाह के लिए मुहूर्त शुरू होते हैं।

नवंबर माह विवाह मुहूर्त

  • विवाह का शुभ मुहूर्त 23 नवंबर है। इस दिन रेवती नक्षत्र है। वहीं, शाम के समय द्वादशी तिथि है।
  • विवाह का शुभ मुहूर्त 24 नवंबर भी है। इस दिन तुलसी विवाह भी है। इसलिए यह दिन बहुत शुभ है। इस दिन विवाह तय किया जा सकता है। हालांकि, कुंडली मिलान करके तिथि निर्धारित करना बेहतर होता है।
  • कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को है। ज्योतिषियों के अनुसार, विवाह के लिए पूर्णिमा तिथि सर्वोत्तम मानी जाती है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र है।
  • शादी का शुभ मुहूर्त 28 नवंबर को भी है। यह दिन मंगलवार है। शास्त्रों में मंगलवार के दिन विवाह वर्जित है। इसलिए तिथि निर्धारित करने से पहले किसी पंडित से सलाह जरूर लें।
  • नवंबर में शादी का आखिरी लग्न यानी शुभ समय 29 नवंबर है। इस दिन तिथि द्वितीया है और नक्षत्र मृगशिरा है। इसके बाद दिसंबर माह में विवाह का शुभ मुहूर्त है। स्थानीय तिथि भिन्न हो सकती है। इसके लिए स्थानीय पंडित से विवाह और विवाह की तारीख निश्चित करने के लिए अवश्य सलाह लें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.