Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

घाना-खमरिया के बाद अब गौरीघाट क्षेत्र में भी मगरमच्छ

39

जबलपुर। घाना-खमरिया सहित आस-पास के रहवासी जहां पहले से ही मगरमच्छ के अक्सर निकल आने से भयाक्रांत थे वहीं अब शहरी क्षेत्र गौरीघाट में भी मगरमच्छ की दस्तक से स्थानीय नागरिक दहशत में आ गए हैं। शुक्रवार की सुबह सुख सागर वैली रेत नाका के बीच से गुजरने वाले खंदारी नाला में करीब छह फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया, जिसके बाद से रेतनाका सहित आस-पास के रहवासी सकते में आ गए हैं। वहीं वन विभाग ने मगरमच्छ की सूचना मिलने के बाद अलर्ट हो गया है। विभागीय रेस्क्यु दल ने नाला सहित आस-पास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है।

सुबह धूप सेंकता दिखा

विभाग के वनपाल गुलाब सिंह परिहार ने बताया कि सुखसागर वैली से लगे खंदारी नाले के पास रहने वाले अंबिका यादव जब घर के पीछे गए थे तो वहां धूप सेंकता हुआ मगरमच्छ देखकर घबरा गए। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। मगरमच्छ की लंबाई करीब छह फीट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग का रेस्क्यु दल भी पहुंच गया और मगरमच्छ की खोजबीन में जुट गया। लेकिन नाले में मगरमच्छ का रेस्क्यु करना आसान नही लग रहा लिहाजा अभी सिर्फ क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है।

देखने वालों की लगी कतार

खंदारी नाला में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना जैसे ही लगी रेस्क्यु दल भी पहुंच गया और खोजबीन शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद ये खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। आस-पास के रहवासी भी बड़ी संख्या में खंदारी नाला पहुंच गए जिससे कुछ देर के लिए गौरीघाट रोड पर जाम के हालात बन गए। हालांकि थोड़ी देर बाद पुलिस भी पहुंच गई और लोगों को अपने घर भेज दिया।

खंदारी जलाश्य से आया

वनपााल गुलाब सिंह ने संभावना है कि मगरमच्छ संभवत: खंदारी जलाश्य से नाले से होता हुआ यहां तक पहुंचा होगा। खंदारी नाले में पानी अधिक होने से मगरमच्छ का रहवास बन गया है। धूप सेंकने बाहर भी आसानी से आ जाता है। फिलहाल क्षेत्रीय नागरिकों को सर्तक रहने की अपील की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.