Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

चुनाव प्रशिक्षण में गायब रहे 700 से अधिक कर्मचारी, पहले दिए जाएंगे नोटिस, फिर होगी कार्रवाई

39

भाेपाल: विधानसभा चुनाव के लिए जिले के 16 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सात केंद्रों पर आयोजित कराया गया था। इस दौरान लगभग 750 कर्मचारी गायब रहे, इनमें से 125 ने ही उपस्थित नहीं होने की वजह बताई थी।

जबकि अन्य ने कोई भी उचित कारण भी नहीं बताया है। अब इन कर्मचारियों को पहले नाेटिस देकर जवाब -तलब किया जाएगा, इसके बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने ऐसे कर्मचारियों की सूची मंगाई है।

जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम मशीन सहित अन्य जानकारी देने के लिए सात केंद्रों पर 12, 13, 16 और 17 अक्टूबर को प्रशिक्षण रखा गया था। इसके लिए कुल 17 हजार अधिकारी एवं कर्मचारियों का चयन किया गया था, लेकिन 750 कर्मचारी प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे।

इसी वजह से अब इन कर्मचारियों की सूची तैयार कर कलेक्टर को भेजी जा रही है। वहीं प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले सवा सौ कर्मचारियों ने आवेदन निर्वाचन अधिकारी को दिए है।

इनमें पहले से छुट्टी पर रहने, शहर से बाहर होने, बीमार होने जैसे कारण बताए हैं। इन आवेदनों पर पहले चर्चा की जाएगी और सही वजह होने पर इन्हें स्वीकार किया जाएगा। यदि गलत जानकारी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.