Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर...

हथेली ये निशान दिखे तो खुश हो जाएं, जीवन में जल्द आने वाला है राजयोग

53

इंदौर। Palmistry: भारतीय ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा रेखा ज्योतिष को भी विशेष महत्व दिया गया है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार, जातक की हथेलियों पर रेखाओं का निर्माण कर्म के आधार पर होता है और ऐसे में यह माना जाता है कि व्यक्ति जैसा कर्म करेगा, वैसा ही कर्म फल उसकी हथेलियों में भी देखा जा सकता है। हस्तरेखा ज्योतिष के जानकार आशीष उपमन्यु के मुताबिक, जीवन में यदि राजयोग बनता है तो इसके संकेत भी हथेली में इन चिन्हों के जरिए पता किए जा सकते हैं।

मणिबंध रेखा

जिन जातकों की हथेली में मणिबंध से शनि रेखा मध्यमा उंगली तक जाती है और अनामिका उंगली के नीचे पुण्य रेखा होती है तो ऐसे लोगों के भाग्य में राजयोग रहता है। ज्योतिष मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति अपार धन-संपदा के मालिक होते हैं और इन लोगों पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। इन संकेतों से पता चलता है कि जीवन में ज्यादा मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हथेली में ये 5 निशान

यदि जातक की हथेली के बीच वाले हिस्से पर बाण, रथ, वक्र, कमल और ध्वजा के चिन्ह दिखाई देते हैं तो भी जीवन में राजयोग की प्राप्ति होती है। ऐसे लोग जीवन में सुखी रहते हैं। जीवन में कभी भी धन की तंगी का कभी सामना नहीं करना पड़ता है। देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और आर्थिक लाभ होता है।

अंगूठे पर देखें ये निशान

यदि जातक के अंगूठे पर मछली, वीणा या सरोवर के निशान होते हैं तो ऐसे लोग भी राज सुख प्राप्त करते हैं। ये जातक बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। व्यापार में खूब लाभ होता है और धन-दौलत में वृद्धि के योग बनते हैं। समाज व सरकार में सम्मानित स्थान पाते हैं। जातक को करियर में खूब सफलता मिलती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.