Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सिवनी के वायरल वीडियो मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कड़ी कार्रवाई, एएसपी और एसडीओपी समेत छह... मध्य प्रदेश के उज्जैन में सांदीपनि लोक के निर्माण को लेकर विवाद गहराया, आसाराम बापू आश्रम ने जमीन दे... मध्य प्रदेश के रीवा में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन संजय नगाइच का टोल कर्मचारियों से विवाद, वी... मध्य प्रदेश के मैहर में सरकारी स्कूल का शर्मनाक मामला, मासूम छात्राओं से शौचालय साफ कराने का वीडियो ... मध्य प्रदेश के सिवनी में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, होटल में ठहरे बालिग जोड़ों को धमका... उज्जैन के महाकाल मंदिर में गर्भगृह प्रवेश नियमों को लेकर गरमाई सियासत, पुजारी महासंघ ने खोला मोर्चा मध्य प्रदेश बनेगा देश का नया ग्रीन एनर्जी पावर हब, नीमच-मंदसौर के गांधीसागर में आकार ले रहा है 1920 ... 'विकसित भारत के लिए बैंकिंग' उच्च-स्तरीय समिति की शुरुआती बैठकें संपन्न, हितधारकों से सुझाव मांगने क... राजधानी दिल्ली की हवा में लगातार बने हुए भारी प्रदूषण के बीच सुप्रीम कोर्ट में हुई हल्के-फुल्के अंदा... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश यादव का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, पीडीए रथ पर सवार ह...

बैरागढ़ में श्रद्धालुओं को लुभा रही महाकाल की प्रतिकृति में विराजित मातारानी की झांकी

54
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में शारदीय नवरात्र का उल्लास चरम पर है। इस बार यहां 50 से अधिक स्थानों पर मां अंबे के सुंदर दरबार सजाए गए हैं। कुछ झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। सांझ ढलते ही भक्त मां के दरबार के दर्शन करने निकल पड़ते हैं। झांकी स्थलों पर मां के जगराते और धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं।

गिदवानी पार्क में सजी है झांकी

गिदवानी पार्क में यंग जनरेशन सेवा समिति ने शिवलिंग की प्रतिकृति के अंदर मां अंबे की प्रतिमा सजाई है। यह झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। दूर-दूर से श्रद्धालु मातारानी की इस मनोरम झांकी को देखने पहुंच रहे हैं। यंग जनरेशन सेवा समिति पार्क के अंदर ही मातारानी का दरबार सजाती है। समिति पिछले 30 साल से नवरात्र मना रही है। समिति के संस्थापक सदस्य नरेश कीर्तानी के अनुसार शारदीय नवरात्र के दौरान अलग-अलग धार्मिक थीम पर झांकी स्थापना करने के कारण लोग दूर-दूर से यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। समिति नवरात्र के समापन अवसर पर कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन भी करती है।

मां के विभिन्न रूप में दर्शन

पुराना बी वार्ड में मां के विभिन्न रूप की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। आकर्षक रौशनी और साज सज्जा के कारण यह दरबार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी स्थापना शिव सेना युवा समिति करती है। समिति की प्रतिमा हमेशा आकर्षण का केंद्र रहती है। रंगीन बल्बों से सजावट एवं भव्य पंडाल देखने भक्त पहुंचते हैं। संत लाल साई के सान्निध्य में टेंपल आफ संबोधि पर भी शारदीय नवरात्र उत्साह से मनाया जा रहा है। यहां वैदिक रीति से पूजा-अर्चना की जाती है। आरा मशीन रोड, सीआरपी, प्रेम रामचंदानी मार्ग, सैनिक कालोनी एवं सीटीओ क्षेत्र में भी मां अंबे सुंदर दरबार सजाए गए हैं। गांधीनगर एवं पास के गावों में भी शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.