Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

सुसाइड नोट लिख शिप्रा में छलांग लगाने वाले गेल के सीनियर इंजीनियर की लाश मिली

44

इंदौर। सोमवार से लापता गैस अथारिटी आफ इंडिया लि. (गेल) के सीनियर इंजीनियर विनोद कुमार का शव मंगलवार सुबह शिप्र नदी में मिल गया है। औद्योगिक थाना टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया कि शव नदी में तलाशी के दौरान करीब 100 मीटर दूरी पर मिल गया। शव का पोस्टमार्टम कर मर्ग कायम किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गुलाब कालोनी स्कीम-94 निवासी विनोद कुमार शर्मा सोमवार से लापता थे। उनकी कार शिप्रा नदी किनारे मिली थी। कार में सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उन्होंने डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसके बाद से पुलिस व गोताखोर नदी में सर्चिंग में जुटे हैं।

52 वर्षीय विनोद रामप्रसाद शर्मा के पास देवासइंदौर का काम था। सोमवार दोपहर वे बगैर बताए कार (एमपी 09 डब्ल्यूजी 6003) से घर से रवाना हुए थे। घर न लौटने पर स्वजन ने तलाश शुरू की। पत्नी कीर्ति ने लसूड़िया थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन निकाली तो औद्योगिक नगर देवास थाना क्षेत्र में मिली। सीसीटीवी फुटेज निकाले तो दोपहर करीब सवा दो बजे कार टोलनाका से जाते हुए नजर आई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.