Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दहेज के लिए पत्नी को इतना सताया कि एसिड पीकर दे दी जान, कोर्ट ने पति को सुनाई सात साल की सजा

37

इंदौर। दहेज लोभी पति ने पत्नी को दहेज के लिए इतना सताया कि परेशान होकर उसने एसिड पीकर जान दे दी। कोर्ट ने दहेज लोभी को सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने आरोपित पर डेढ़ हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।

मामला वर्ष 2015 का है। मालवा मिल क्षेत्र निवासी गीता सूर्यवंशी को एसिड पीने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वह नवविवाहिता थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई कि उसे उसका पति मिथुन लड़की पैदा होने तथा दहेज के रूप में पैसा मायके से लाने के लिए परेशान करते थे। पति आए दिन मारपीट कर मानसिक व शारीरिक तथा आर्थिक रूप से परेशान करता था। वह इतनी परेशान हो गई थी कि उसने घर में रखा एसिड पीकर जान दे दी।

अपत्र सत्र न्यायालय में चल रही थी सुनवाई

पुलिस ने मिथुन के खिलाफ धारा 498ए और 304बी भादंसं के तहत प्रकरण दर्ज किया। जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अपर सत्र न्यायालय ने प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए आरोपित मिथुन पिता श्रवण सुर्यवंशी को सात वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.