Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

अब्दुल्ला शफीक, शाहीन अफरीदी को चढ़ा बुखार, ट्रेनिंग सत्र में नहीं लिया हिस्सा

36

बेंगलुरु : पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने मंगलवार का ट्रेनिंग सत्र कैंसिल कर दिया है। टीम प्रबंधन 20 अक्टूबर को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले अपने खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम देने के मूड में है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपनी आधिकारिक घोषणा में कहा कि कुछ खिलाड़ियों के अस्वस्थ होने के कारण, टीम प्रबंधन ने मंगलवार को नेट आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।

पाकिस्तान टीम के मीडिया मैनेजर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कुछ खिलाड़ियों को बुखार आया और उनमें से ज्यादातर पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। जो लोग ठीक होने के चरण में हैं वे टीम मेडिकल पैनल की निगरानी में हैं। खिलाड़ियों के स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। कोविड​​​-19 परीक्षण और डेंगू बुखार के लक्षणों की जांच की जा रही है।

मीडिया मैनेजर के अनुसार- अब्दुल्ला शफीक इस समय बुखार जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं। इसके अलावा शाहीन अफरीदी और उसामा मीर दोनों में पहले बुखार के लक्षण दिखे थे, लेकिन अब वे ठीक हो गए हैं। बता दें कि वनडे विश्व कप में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ लगातार 8वीं हार के बाद पाकिस्तान की नजर अपनी लय वापस पाने पर होगी।

भारतीय टीम के खिलाफ मुकाबले के दौरान पाकिस्तान टीम की ओर से सिर्फ कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ही कुछ रन बना पाए थे। पाकिस्तान टीम एक समय 155 रन पर दो विकेट खोकर खेल रही थी। लेकिन इसके बाद 191 रन पर ही पूरी टीम ऑलआऊट हो गई थी। टीम इंडिया ने यह मुकाबला रोहित शर्मा के 63 गेंदों पर 86 रन तो श्रेयस अय्यर के 62 गेंदों पर नाबाद 53 रन की बदौलत 8 विकेट से जीत लिया था।

फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान की नजरें क्वालीफायर के लिए अपनी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए जीत पर होंगी। तीन मैचों में दो जीत के साथ पाकिस्तान अपना चौथा मैच 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.