Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

ऑस्ट्रेलिया की जीत का खुला खाता, प्वाइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, देखें सभी टीमों की स्थिति

58

लखनऊ। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से धूल चटाई। श्रीलंकाई टीम की शानदार शुरुआत के बावजूद टीम को हार झेलनी पड़ी। लगातार दो मैचों में मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट काफी खराब हो गया था। ऐसे में 35.2 ओवरों में जीत से पांच बार की विश्व विजेता टीम के नेट रन रेट में भी सुधार हुआ है। हार के बाद श्रीलंका पर विश्वकप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। प्वाइंट्स टेबल पर भारत 6 अंक और नेट रन रेट +1.821 के साथ पहले स्थान पर है।

श्रीलंका को पांच विकेटों से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया को अंक तालिका में एक स्थान का फायदा मिला है। तीन मैच में दो हार और एक जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया -0.734 के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, श्रीलंका तीन मैचों में तीन हार के बाद शून्य अंक और -1.532 के साथ नौवें स्थान पर है। वहीं, नीदरलैंड्स 10वें स्थान पर हैं। अंक तालिका में अब केवल श्रीलंका और नीदरलैंड्स ही दो टीमें है, जिनका खाता नहीं खुला है। इससे पहले इंग्लैंड को 69 रनों से हराकर बड़ा उल्टफेर करते हुए अफगानिस्तान अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया से दो पायदान ऊपर छठे स्थान पर है।

आज का मैच

विश्वकप 2023 में अब 15वां मैच साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका भारत और न्यूजीलैंड के बाद जीत की हैट्रिक लगाकर छह अंक लेना चाहेगी। साउथ अफ्रीका ने अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 102 रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा मुकाबला 134 रनों के बड़े अंतर से जीता था। वहीं, दूसरी तरफ नीदरलैंड्स का खाता नहीं खुला और वह अंक तालिका में सबसे निचले यानी 10वें पायदान पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.