Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

राजस्थान में BJP को मिलेगा चुनावी फायदा, महाराणा प्रताप के वंशज और भवानी सिंह भाजपा में शामिल

50

नई दिल्ली। प्रसिद्ध मेवाड़ राजा महाराणा प्रताप सिंह के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ और करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी के बेटे भवानी सिंह कालवी ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। पार्टी 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए अपनी कमर कस रही है।

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में ज्वाइन की पार्टी

भवानी सिंह कालवी और विश्वराज सिंह मेवाड़ ने राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, इसके राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। बीजेपी में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने पार्टी की सराहना की। मेवाड़ ने जोर देकर कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व का समर्थन करना चाहिए। वहीं, मेघवाल ने विश्वास जताया कि राजस्थान की जनता कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर भाजपा को सत्ता दिलाएगी।

दोनों हैं राजपुत समुदाय के नेता

मालूम हो कि भवानी सिंह कालवी एक मशहूर पोलो खिलाड़ी भी रहे हैं, जबकि विश्वराज मेवाड़ के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ 1989 में चित्तौड़गढ़ से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गए थे। दोनों ही नेता राजपूत समुदाय से हैं, जो राजस्थान में एक महत्वपूर्ण मतदान क्षेत्र है।

एक तीर से तीन निशाने

दरअसल, पांच बार के विधायक और पार्टी के कद्दावर नेता भैरों सिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी को इस बार टिकट नहीं दिया गया है, जिसके बाद वे लगातार पार्टी नेतृत्व पर निशाना साध रहे थे। ऐसे में भाजपा ने राजपूतों को आश्वस्त करने की कोशिश में इन दोनों नेताओं को अपने साथ जोड़ा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.