Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Deoghar News: बदहाली के आंसू रो रही देवघर बाजार समिति, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं, किसान-मजदूर प... Deoghar News: देवघर ब्लड बैंक में 'नेट टेस्ट' अनिवार्य, लेकिन जिले में जांच मशीन ही नहीं, मरीज परेशा... Surguja Voter List 2026: सरगुजा में SIR प्रक्रिया संपन्न, 3818 नए मतदाता जुड़े, 1174 नाम सूची से हटा... Governor's Speech: ट्रांजैक्शन नहीं ट्रांसफॉर्मेशन बने जीवन का लक्ष्य, राज्यपाल ने युवाओं को दिया सफ... Balodabazar News: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन शुरू, बलौदाबाजार से गूंजा सामाजिक समर... Surajpur News: सूरजपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल का जिला अस्पताल में इल... State Service Exam Rules: राज्य सेवा परीक्षा में सख्ती, गैजेट्स और आभूषणों पर बैन, जानें क्या पहनकर ... Kawardha News: कवर्धा में खेत से लौटते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौके पर मौत Giraudpuri Dham News: सतनाम सद्भाव पदयात्रा का आज गिरौदपुरी में समापन, सीएम के आगमन को लेकर तैयारी त... CGPSC Exam 2026: पीएससी प्रीलिम्स की 'अग्निपरीक्षा' संपन्न, जानें क्या रही पेपर की डिफिकल्टी लेवल और...

छतरपुर में 15 से 20 करोड़ की ठगी, सभी व्यापारियों का सोना समेटकर भाग गया मास्टरमाइंड

20

छतरपुर। छतरपुर में 15 से 20 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। लंबे समय से सर्राफा व्यवसाईयों के बीच में काम करने वाला एक मास्टरमाइंड सभी लोगों का सोना चांदी समेटकर भाग गया। जब कुछ देर उसका पता नहीं चला और मोबाइल स्विच ऑफ हो गया तब सभी व्यापारियों ने एसपी के पास जाकर शिकायत की। आरोपितों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया है। यह था कि करीब 15 से 20 करोड रुपए की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक नितिन सोनी और सराफा कारोबारी है। यह सोने के आभूषण बनाते थे जिसके लिए लोग इनको सोने के जेवरात बनाने के लिए सोना देते थे । पहले नितिन ने लोगों का विश्वाश जीता समय पर सभी का हिसाब किया और लेनदेन ठीक किया यह लोगो के जेवरात बनाने 3 दर्जन से ज्यादा कारीगर बिठाए था। ऐसे लोगो को विश्वाश में रखकर लोगों का सोना ले लिया तो किसी से नगद रुपया इतना ही नही आरोपी नितिन ने अपने सगे बहनोई बबलू सोनी को भी नही छोड़ा अपने बहनोई का मकान बैंक में 25 लाख में बंधक करवा दिया नगदी सोना लेकर चंपत हो गया।

ठगी का मास्टरमाइंड नितिन का ससुर

पीड़ित लोगों ने बताया इस ठगी का पूरा मास्टरमाइंड नितिन का ससुर है। इस घटना को अंजाम देने के लिए वह यहाँ महीनों रुकता था और लोगों को बरगलाता रहता था साथ ही हड़पी गयी रकम को धीरे धीरे ठिकाने लगाता रहा। पूरी घटना को बड़ी ही चालाकी ओर सतर्कता से अंजाम देकर उसके ससुर ने अपने दामाद नितिन को भगा दिया । जानकारी के मुताबक 15 से 20 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर भाग गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है और आरोपितों पर ठगी का मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.