Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Valsad Road Accident: गुजरात के वलसाड में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में 7 लोगों क... इंसानियत शर्मसार! डार्क वेब पर मासूमों का सौदा करने वाले पति-पत्नी को फांसी, 47 देशों तक फैला था गंद... Udhampur Police Action: उधमपुर में ड्रग पैडलर पर बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत 1 करोड़ की संपत्ति ... Bengaluru Crime News: महिला टेक्नीशियन के मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, पड़ोसी ने हत्या के बाद लाश ... दौसा मर्डर मिस्ट्री: जब पुलिस के हाथ खाली थे, तब एक बच्चे ने खोल दी गैंगरेप और कत्ल की पूरी पोल; रों... इंदौर की सोनम से भी शातिर निकली रांची की नीतू! सुपारी किलर से कराई पति की हत्या, ऐसे खुली इस 'कातिल ... "सलीम सुरेश बनकर नहीं कर पाएगा शादी!" पहचान छिपाकर निकाह करने वालों पर गुजरात सरकार का बड़ा एक्शन, क... IMD Weather Update: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग की नई चेतावनी ने बढ़ाई टे... बड़ी चेतावनी: चांदनी चौक का मंदिर आतंकियों के निशाने पर! दिल्ली में बड़े हमले की फिराक में लश्कर, हा... Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार...

हेमा के बर्थडे पार्टी में यूं बन-ठनकर पहुंची हसीनाएं, ड्रीम गर्ल का हुस्न देख थम जाएंगी निगाहें

26

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी की हेमा मालिनी कल 75 वर्ष की हो गयी। अपने इस दिन को खास मनाने के लिए उन्होंने ग्रैंड पार्टी की, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए। जितेंद्र, जया बच्चन , सलमान खान, जूही चावला, रानी मुखर्जी, शिल्पा शेट्टी समेत कई जानी- मानी हस्तियां हेमा जी को बधाई देने पहुंचे।

इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस दौरान सभी के एक से बढ़कर एक लुक देखने काे मिले। इस पार्टी की खास बात यह रही कि इसमें साड़ी का खूब जलवा देखने को मिला। रेखा से लेकर माधुरी तक लगभग सभी हसीनाएं साड़ी में खूबसूरत नजर आई, चलिए नजर डालते हैं सभी के लुक पर सबसे पहले बात करते हैं ड्रीम गर्ल की जो अपनी बर्थडे पार्टी में सज- धज कर पहुंची।  बेबी पिंक हैवी वर्क साड़ी पहनकर वह जैसे ही पार्टी में पहुंची सभी की नजरें उन पर टिक गई। खूबसूरत साड़ी के साथ डायमंड ज्वैलरी उनके लुक काे राॅयल बना रही थी।

हेमा मालिनी के लुक को देखकर एक बात तो साफ हो गई कि आज भी वह खूबसूरती के मामले में बाकी सेलेब्स को पीछे छोड़ देती है। उनके इस शानदार लुक को बेहद पसंद किया जा रहा है।

अब बात करते हैं माधुरी दीक्षित की जो पिंक साड़ी में खूबसूरत दीवा लग रही थी। प्यारी सी स्माइल उनके लुक को निखारने का काम कर रही थी।

हेमा मालिनी की दोनों बेटियां भी ईशा देओल और अहाना देओल भी मां के बर्थडे के लिए सज- धज कर पहुंची थी। जहां ईशा हैवी गोल्डन गाउन में नजर आईं तो वहीं अहाना ब्राउन कलर की एम्बेलिश्ड नेट साड़ी में काफी प्यारी लग रही थी।

इसके अलावा जया बच्चन और पद्मिनी कोल्हापुरे भी इस पार्टी का हिस्सा बनी। इन हीरोइनों का लुक भरी किसी से कम नहीं था, वह दाेनों ही काफी स्टाइलिश लग रही थी।

वहीं जूही चावला की बात करें तो ब्लू कलर के सूट में वह सबसे हटकर और प्यारी लग रही थी, जिसे उन्होंने कढ़ाईदार केप के साथ स्टाइल किया था। लेयर्ड नेकलेस, ईयररिंग्स, ड्यूई मेकअप और खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था।

बॉलीवुड में काेई पार्टी  हो और  एवरग्रीन रेखा के स्टाइल के चर्चे ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। वह इस ग्रैंड पार्टी में आइवरी साड़ी पहनकर पहुंची थी,  जिसे उन्होंने पोटली बैग के साथ पेयर किया था। अपने क्लासिक स्टाइल में उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बनाया था और हमेशा की तरह रेड लिप्सिटिक लगाई थी।

रानी के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर की शेडेड साड़ी पहनी थी, जो ‘कभी अलविदा ना कहना’ में उनके किरदार माया तलवार की याद दिला रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.