Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु...

परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर काम खत्म माना, छह चयन परीक्षाओं के लिए सिलेबस का इंतजार, कैसे पढ़ाई करें उम्मीदवार

67

इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) कानूनी अड़चनों, मनमाने नियमों के कारण चर्चा में तो रहता ही है, अब उस पर लापरवाही के आरोप भी लग रहे हैं। आयोग पांच वर्षों से राज्य सेवा परीक्षाओं को तो अंजाम पर नहीं पहुंचा सका इस खामी के बावजूद अन्य परीक्षाओं के सिर्फ कैलेंडर जारी कर इतिश्री कर रहा है। अभ्यर्थियों की शिकायत है कि ऐसी कई परीक्षाएं हैं, जिनकी घोषणा तो पीएससी ने कर दी, लेकिन आज तक सिलेबस ही जारी नहीं किया है। ऐसे में इन भर्ती परीक्षाओं की तैयारी उम्मीदवार कैसे करेंगे, यह पहेली बना हुआ है।

खास बात यह है कि इस सवाल पर आयोग की ओर से कोई जवाब भी नहीं मिल रहा। अब तक छह चयन परीक्षाओं के सिलेबस को लेकर पीएससी ने खामोशी साध रखी है। इनमें सहायक संचालक ग्रामोद्योग (हथकरघा), खनिज अधिकारी और सहायक भौमिकविद, खनिज निरीक्षक, असिस्टेंट प्रोफेसर, मेडिकल भर्ती के साथ ही साइंटिफिक अधिकारी के पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाएं शामिल हैं।

चार महीने बाद भी सिलेबस जारी नहीं

अभ्यर्थियों के अनुसार, सहायक संचालक ग्रामोद्योग की परीक्षा की घोषणा दो जून को हुई थी। यानी चार महीने बाद भी पीएससी ने सिलेबस जारी नहीं किया था। इसकी चयन प्रक्रिया को लेकर पीएससी ने कहा था कि आवेदन की संख्या ज्यादा होने पर लिखित परीक्षा होगी, अन्यथा सिर्फ इंटरव्यू लिए जाएंगे। अब तक पीएससी ने आवेदनों की संख्या और परीक्षा पर पक्ष स्पष्ट नहीं किया है न ही सिलेबस जारी किया है। फार्म जमा हुए भी तीन महीने का समय हो चुका है। इसी तरह खनिज अधिकारी के पदों के लिए मार्च में नोटिफिकेशन आया था। असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए जनवरी, 2024 में तारीखें तय की हैं, लेकिन अभी तक सिलेबस सार्वजनिक नहीं हुआ है।

किस पैटर्न पर करें तैयारी, अभ्यर्थी परेशान

परीक्षार्थियों का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं है कि वे किस पैटर्न पर तैयारी करें और क्या पढ़ें। पीएससी पर आरोप लग रहे हैं कि परीक्षा में ऐन वक्त पर सिलेबस जारी कर कुछ खास लोगों को लाभ देने की कोशिश भी हो सकती है। इस बीच कुछ अभ्यर्थी आयोग के मुख्यालय भी पहुंचे थे लेकिन अधिकारियों से जवाब नहीं मिला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.