Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

दिल्ली मेट्रो में युवाओं ने गाया ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिये…’, लोगों ने दिया ये रिएक्शन

22

दिल्ली मेट्रो आम आदमी के लिए यात्रा का सबसे सस्ता और कम समय में यात्रा पूरी करने का साधन है। दिल्ली मेट्रो में कई बार कुछ ऐसे वीडियो सामने आते हैं। जो लोगों का मनोरंजन करते हैं। वहीं, कुछ वीडियो भक्तिभाव के सरावोर में डुबो देने वाले होते हैं। गणेश चतुर्थी के बाद अब नवरात्रि के दौरान दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवा माता वैष्णो देवी को याद करते हुए गाना गा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि नवरात्रि के पावन दिनों की 15 अक्टूबर यानी रविवार से शुरू हो चुकी है। माता रानी के भक्त नौ दिनों का उपवास रखते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की मन्नत मांगते हैं।

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ युवा माता रानी के गाने गा रहे हैं। युवाओं को गाना गाता देख मेट्रो में यात्रा कर रहे लोग उनका वीडियो बनाने लगते हैं। वीडियो में एक युवक गिटार बजा रहा है, एक युवक गाना गा रहा है और दो युवक गायक का साथ दे रहे हैं। युवक ने प्रेम से बोलो…जय माता दी, सारे बोलो, मै नई सुनया…आवाज नहीं आई। कौन है राजा, कौन भिखारी। एक बराबर तेरे सारे पुजारी, तूने सबको दर्शन देके, अपने गले लगाया शेरा वालिये…तूने मुझे बुलाया शेरवालिया गाना गाया। वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा दिल्ली मेट्रो में आज कुछ अच्छा देखने को मिला।

बता दें कि पिछले महीने दिल्ली मेट्रो का ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश भजन का गायन करते नजर आए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि इस ट्रेन के अंदर दो युवक खड़े हैं। इसमें एक शख्स गिटार बजा रहा है तो वहीं दूसरा शख्स ‘देवा श्रीगणेशा’ गाना गा रहा है। इस दौरान आप गौर करेंगे कि वहां खड़े हर इंसान की नजरें इन दोनों युवकों पर गड़ी हुई हैं। कुछ लोग इनका वीडियो भी बना रहे हैं। इस गाने को हर कोई एन्जॉय करते हुए दिखाई देगा। इनमें से कई लोगों ने इस वीडियो को अपने कैमरे में कैद भी किया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.