Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

बैरागढ़ में बार-बार चोक हो रहे सीवेज चैंबर, प्रेशर मशीन की दरकार

71

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में सीवेज लाइनें पुरानी होने के कारण अब छोटी साबित हो रही हैं। नगर निगम जोन एक के पास सीवेज प्रेशर मशीन नहीं है। इस कारण शिकायतों का त्वरित समाधान नहीं हो पा रहा है। निगम की पिछली जोन समिति ने सीवेज प्रेशर मशीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका।

सात साल बाद भी अमल नहीं

जोन एक में वार्ड नंबर तीन, चार एवं पांच शामिल हैं। इन वार्डो में सीवेज लाइनें चोक होने की गंभीर समस्या है। आए दिन लाइनें चोक हो रही हैं। सीवेज प्रेशर मशीन नहीं होने से नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए पिछली जोन समिति ने अपनी पहली ही बैठक में सीवेज प्रेशर मशीन का प्रस्ताव पारित किया गयाा। मुख्यालय ने जल्द ही मशीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया, लेकिन सात साल बाद भी इस पर अमल नहीं हो सका। अब तो नई जोन समिति भी गठित हो चुकी है। जोन समिति की मांग पर जोन स्तर पर जेसीबी मशीन एवं डंपर जरूर मिल गया, इससे काफी सुविधा हो गई है लेकिन जिस सीवेज प्रेशर मशीन की सबसे सख्त जरूरत है, वह अभी तक नहीं मिल सकी है।

शिकायतों का त्वरित निदान नहीं

संत हिरदाराम नगर में सीवेज लाइनें बरसों पुरानी हैं। कुछ लाइनें नालियों के आसपास से गुजरती हैं। कुछ इलाकों में लोगों ने नालियों को ही सीवेज लाइनों से जोड़ रखा है, इससे लाइनें आए दिन चोक हो रही हैं। जिन लाइनों का मेंटेनेंस पीएचई के जिम्मे है, वहां तो मेंटेनेंस हो रहा है, पर नगर निगम अपनी लाइनों का रखरखाव नहीं कर पा रहा है। गिदवानी पार्क के आसपास, सीआरपी, ग्राम बैरागढ़ कला, भैंसाखेड़ी एवं पुराना बी वार्ड आदि इलाकों में बार-बार लाइनें चोक होना आम बात है। पार्षदों को मुख्यालय से मशीन मंगानी पड़ती है।

मंगाए जाने पर भी समय पर नहीं आती मशीन

पार्षद अशोक मारण के अनुसार मशीन समय पर नहीं आती। कई बार तो दो से तीन दिन बाद पहुंचती है। पार्षद चाहते हैं कि बैरागढ़ एवं गांधीनगर जोन के लिए मशीन दी जाए। हाल ही में बैरागढ़ जोन से अलग कर जोन क्रमांक 20 बनाया गया है। गांधीनगर वार्ड एक के पार्षद लक्ष्मण राजपूत के अनुसार सीवेज से संबधित शिकायतें लगातार बढ़ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.