Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

इंदौर में प्रतिदिन सामने आ रहे डेंगू के 10 नए केस, अब तक 312 मरीज मिले

35

इंदौर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन करीब 10 नए केस आ रहे हैं, जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ा दी है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का भी कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है। 10 वर्ष पहले 2013 में डेंगू का एक भी मरीज नहीं था, लेकिन इस वर्ष अभी तक 312 मरीज मिल चुके हैं।

बात करें इससे बचाव की व्यवस्था की तो 40 लाख जनसंख्या को डेंगू से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास सिर्फ 65 कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों की संख्या भी हर वर्ष कम होती जा रही है, क्योंकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जगह नई भर्ती नहीं हो रही है। ऐसे में डेंगू से शहर कैसे बचेगा, यह बड़ा सवाल है। हालांकि, स्वास्थ्य कर्मी प्रतिदिन करीब 300 स्थानों पर जाकर लार्वा का सर्वे अभी कर रहे हैं।

अगस्त से शुरू होता है डेंगू का प्रकोप

डेंगू का प्रकोप अगस्त में शुरू हो जाता है। पिछले वर्ष 2022 में अगस्त माह में डेंगू के 24 मरीज ही मिले थे, वहीं इस इस वर्ष अगस्त में 43 मिले हैं। सितंबर 2022 में 30 मरीज मिले थे, इस वर्ष सितंबर में 136 मरीज मिले हैं।

घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें

डेंगू से बचाव के लिए टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। जहां लार्वा पाया जाता है, उसे नष्ट कर देते हैं। लोगों से अपील भी की जा रही है कि घर और घर के आसपास पानी एकत्रित न होने दें। जिस क्षेत्र में डेंगू के मरीज मिलते हैं, वहां हमारी टीम ज्यादा ध्यान दे रही है। – डा. दौलत पटेल, जिला मलेरिया अधिकारी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.