Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बराड़ का चयन पूरी तरह परिस्थितियों और फिटनेस पर आधारित... भारतीय समाज में वैवाहिक बलात्कार की बहस और महिलाओं की गरिमा, क्या शादी के बाद खत्म हो जाता है शरीर प... मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी सेवा और भर्तियों से हटाई गई 'दो बच्चों' की 25 साल पुरानी बाध... ओटीटी के सबसे लोकप्रिय शो ‘पंचायत’ के पांचवें सीजन की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान, 3 दिसंबर 2026 को प... नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म...

हमास के समर्थन का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल , एक आरोपी गिरफ्तार

44

आतंकी संगठन हमास के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करने के आरोप में मंगलुरु से 58 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मंगलुरु शहर पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यहां जोकट्टे में रहने वाले जाकिर ने हमास को देशभक्त बताते हुए लोगों से उसके लिए प्रार्थना करने की अपील की थी। इस वीडियो को पहले एक व्हाट्सऐप समूह पर साझा किया गया था, जिसके बाद यह वायरल हो गया और इसे सोशल मीडिया मंचों पर व्यापक स्तर पर साझा किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी एक कब्रिस्तान में काम करता है और विश्व कब्रिस्तान संघ का सदस्य है।

मंगलुरु उत्तर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया और जाकिर को रविवार को गिरफ्तार किया गया। विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए जाकिर को गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी। शहर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (ए) (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत आरोप लगाए हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि उसके खिलाफ शहर में कम से कम सात अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। फलस्तीनी चरमपंथी समूह हमास ने पिछले सप्ताह दक्षिणी इजराइल में हमला कर दिया था, जिसके जवाब में इजराइल ने भी हमास के अहम बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष में इजराइल और गाजा पट्टी में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.