Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सुर्खियों में सेवन -सीटर इलेक्ट्रिक बाइक, 10 रुपए के खर्च में 160 किमी का सफर, इंजीनियर भी हो जाएंगे फेल

36

आजमगढ़ में इन दिनों एक लड़के द्वारा बनाई गई इलेक्ट्रिक बाइक सुर्खियों में है। इसकी वजह है युवक की बनाई एक खास मोटरसाइकिल। इस युवा ने जो बाइक बनाई है, उसकी खासियत यह है कि ये महज 10 रुपए के खर्च में 160 किलोमीटर तक का सफर तय करती है। इस बाइक को देखने वालों की भीड़ लगी हुई। इलाके के लोग लड़के की इस बाइक की खूबियों की चर्चा कर रहे हैं बाइक बनाने वाले असद अब्दुल्ला बाइक को अप्रुवल और अपडेट के लिए मुंबई लेकर जा रहे हैं।

आजमगढ़ के लोहरा फखरुद्दीनपुर गांव के असहद अब्दुल्ला आईआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने 12 हजार रुपये में कबाड़ की चीजों से 7 सीटर बाइक तैयार की है। ये 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। आपने इलेक्ट्रिक बाइक, स्कूटी, कार, बस के बारे में सुना और देखा होगा। सवारी भी की होगी, लेकिन आजमगढ़ जिले के युवा ने ऐसा कमाल किया है कि लोगों के होश उड़ गए। जिले के छोटे से गांव लोहरा के रहने वाले असद अब्दुल्लाह ने एक खास बाइक बनाई है। जो आज के समय में किफायती साबित होगी। इस बाइक में न बिजली का खर्च और न ही पेट्रोल की चिंता, असद ने इस बाइक को अपडेट किया है। इसमें सोलर चार्जिंग सिस्टम है।

चलते-चलते भी चार्ज हो जाती है

यह बाइक चलते-चलते भी चार्ज हो जाती है। यदि आप इस पर बैठकर सवारी कर रहे हैं, तो यह अपने आप सोलर से चार्ज होती रहेगी। यदि आप घर में हैं, तो इस बाइक को बिजली से भी चार्ज कर सकते हैं। यही वजह है कि लोग इसे सबसे ज्यादा किफायती मान रहे हैं।

ड्राइवर समेत बैठ सकते हैं सात लोग

असद की इस बाइक पर ड्राइवर समेत कुल सात लोग एकसाथ बैठ सकते हैं। असद अब्दुल्लाह ने बताया कि इससे पहले वह इलेक्ट्रिक सात सीटर साइकिल भी बना चुका है। सोलर बाइक की बात करें तो वह एक बार चार्ज होने पर 100 किलोमीटर से ज्यादा चलती है। असद ने बताया कि वह अपडेट और अप्रुवल के लिए सोलर बाइक को लेकर मुंबई जा रहा है। उसने कहा कि वह केटीएम की स्पोर्ट्स बाइक भी बना चुका है, जो 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चलती है।

बचपन से है ऐसे काम करने का शौक

असहद अब्दुल्ला का दावा है कि इन तरीकों के आविष्कारों का उनको बचपन से ही शौक है। इसके पहले वो अपनी केटीएम बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक में बदल चुके हैं। साथ ही छोटे-मोटे खिलौने से लेकर कई उपयोगी सामान बनाए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.