Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...

मेष-मिथुन सहित इन 6 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

59

इंदौर। मेष राशि- नवरात्र का यह हफ्ता लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ आपका समय आनंदमय बीतेगा। धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे तो भाग्य साथ देगा। अगर स्थिति को कुशलता से संभालते हैं, तो अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। बुधवार से गुरुवार के बीच कार्यस्थल पर कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। आय की तुलना में व्यय अधिक रहेगा। खान-पान पर अधिक ध्यान दें। शनिवार से स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए नवरात्र का सप्ताह उन्नति के शुभ अवसर लेकर आएगा। भविष्य के बारे में सोचकर आर्थिक मामलों पर फैसला लेंगे तो फायदेमंद रहेगा। जीवन में खुशियां आने वाली हैं। इस सप्ताह अपनी यात्रा स्थगित कर दें। सप्ताह के अंत में मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

नवरात्र का यह हफ्ता मिथुन राशि के जातकों के लिए उन्नति वाला रहने वाला है। कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। अगर अपने दिल की सुनेंगे, तो आपका सप्ताह खुशनुमा रहेगा। इस हफ्ते स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह हफ्ता सुख-समृद्धि लेकर आएगा। प्रेम जीवन में खुशियां दस्तक देने वाली हैं। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर आपको किसी करीबी व्यक्ति से खतरा है। दस्तावेजों का ध्यान रखें। छोटी सी गलती पर भारी पड़ सकती है।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता प्रगति लेकर आया है। आप जितना शांत होकर निर्णय लेंगे। वह आपके लिए लाभदायक होगा। माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी। इस सप्ताह आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। किसी बुजुर्ग शख्स से बहस होने की संभावना है।

कन्या राशि

यह सप्ताह कन्या राशि के जातकों के लिए सुखद रहने वाला है। आर्थिक मामलों के लिए यह समय अच्छा है। परिवार के किसी सदस्य से खुशी का समाचार सुनने को मिलेगा। महिलाओं को यात्रा से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में लगातार प्रयास सफलता दिलाएंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.