Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी

इंदौर के श्यामनगर में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू मारा, तीन बदमाश गिरफ्तार

41

इंदौर। भारी पुलिस बल के बीच शहर में दिनदहाड़े लूट की वारदात हो गई। नकाबपोश तीन बदमाशों ने आटो डील को लूट लिया। बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला भी कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश है। तमाम छापेमारी, बाउंड ओवर की कार्रवाई के बीच भी बदमाश बाहर घूम रहा था।

घटना हीरानगर थाना क्षेत्र के श्यामनगर स्थित बालाजी आटो डील की है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे कर्मचारी सिद्धार्थ पुत्र शीतल चौरसिया निवासी मुखर्जी नगर (बाणगंगा) दुकान पर बैठा हुआ था। अचानक एक बाइक पर तीन बदमाश आए और चाकू अड़ाकर रुपये व मोबाइल मांगा। सिद्धार्थ ने आटो डील संचालक नितिन चौकसे को कॉल लगाने के लिए फोन उठाया तो बदमाशों ने सिर में चाकू से हमला कर दिया। सिद्धार्थ घायल होकर गिर गया। बदमाशों ने उसका आइफोन, गल्ले से 15 हजार रुपये व अन्य सामान निकाल लिया।

पुलिस ने फुटेज निकाल आरोपितों को पकड़ा

आरोपितों के जाने के बाद सिद्धार्थ ने संचालक नितिन व उसके भाई योगेश को घटना की सूचना दी। टीआइ पीएल शर्मा के अनुसार, पुलिस ने तत्काल घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाल लिए। सूत्रों के अनुसार देर रात पुलिस ने रवि राजू यादव निवासी टापू नगर, दत्ता अंगत कोहले निवासी टापू नगर और अंकुश प्रेमराज बरबेले निवासी बड़ी भमोरी को गिरफ्तार कर लिया।

गुंडा कट्टे सहित गिरफ्तार

बाणगंगा थाना पुलिस ने सूचीबद्ध बदमाश सचिन चीना को गिरफ्तार किया है। आरोपित कट्टा लेकर आया था। टीआइ नीरज बिरथरे के अनुसार, आरोपित के विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं। रविवार शाम सचिन कुमेड़ी काकड़ क्षेत्र में वारदात के लिए पहुंचा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.