Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों...

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए शारदीय नवरात्रि में करें ये उपाय, धन का होगा आगमन

25

इंदौर। हर साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होती है। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा करने की परंपरा है। नवरात्रि में माता रानी की सेवा करने से वे प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। मां दुर्गा के आगमन में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आप नवरात्रि के दौरान परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए पान के पत्ते से कुछ उपाय कर सकते हैं। देवी-देवता की पूजा में पान के पत्तों का प्रयोग आवश्यक रूप से किया जाता है। नवरात्रि के दौरान पान के पत्तों से कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं।

पान के पत्ते के उपाय

नवरात्रि के पहले 5 दिनों में एक पान के पत्ते पर चंदन से मां दुर्गा का बीज मंत्र लिखकर उनके चरणों में अर्पित करें। ये है मां दुर्गा का बीज मंत्र- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

इसके बाद नवमी के दिन इन पान के पत्तों को इकट्ठा करके एक लाल कपड़े में बांध लें और अपनी धन पेटी या तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

नवरात्रि के नौ दिनों में दैनिक पूजा के दौरान पान के पत्ते में गुलाब की पंखुड़ियां मिलाकर मां दुर्गा को अर्पित करें। इससे आपकी धन की समस्या दूर हो जाएगी। नवरात्रि के 9 दिनों के बाद इन पान के पत्तों को बहते पानी में प्रवाहित कर दें । इस प्रकार मां दुर्गा अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

अगर काफी मेहनत के बाद भी आपको बिजनेस में मनचाही सफलता नहीं मिल रही है तो आप नवरात्रि के दौरान ये उपाय कर सकते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक पान के पत्ते के दोनों तरफ सरसों का तेल लगाएं और इसे मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद इसे अपने तकिए के पास रखकर सो जाएं। इससे बिजनेस में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं।

अगर आपके घर में झगड़े होते रहते हैं, तो पान के पत्ते का यह टोटका आपकी मदद कर सकता है। नवरात्रि में एक पान के पत्ते पर केसर रखकर मां दुर्गा को अर्पित करें। इस उपाय से घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.