Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

139 की जांच में 42 संक्रमित आंकड़ा पहुंचा 800 पार

64

ग्वालियर (नप्र)। डेंगू के डंक की चपेट में लोग तेजी से आ रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक भारी संख्या में लोग इस बीमारी की चपेट में आकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों को छिपाने के लिए उनमें हेराफेरी कर कम बता रहा है। असल में मच्छर जनित बीमारी घर-घर पहुंच चुकी है। शायद ही कोई घर बाकी होगा, जिसमें एक न एक मरीज न लेटा हो। स्वास्थ्य विभाग सर्वे के नाम पर फोटो सेशन कर रहे हैं। हालात यह हैं कि अबतक की जांच में 800 से अधिक मरीज मिल चुके हैं, लेकिन मलेरिया सलाहकार का कहना है कि उनके पास पूरा डेटा ही उपलब्ध नहीं है। जो मरीज जिले के रहने वाले हैं केवल उनकी ही जानकारी है। इसके अलावा शहर की निजी व सरकारी लैब में कुल कितने मरीज अब तक संक्रमित मिल चुके हैं, इसकी जानकारी नहीं है। इससे साफ है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण डेंगू का प्रसार हो रहा है। शुक्रवार को 139 लोगों की जांच में 42 संक्रमित मिले हैं, जिसमें स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 20 मरीज जिले के रहने वाले हैं बाकी दीगर जिले के हैं और अबतक डेंगू के महज 427 मरीज ही मिले हैं।

इन स्थानों के मिले संक्रमित

शहर के अलग अलग हिस्सों से मरीज मिल रहे हैं ।जो बीस मरीज मिले है उसमें 10 बच्चे शामिल हैं। भितरवार का 21 व 40 साल का युवक और 65 साल का बुजुर्ग, सुरेश नगर का 18 साल का युवक,मुरार की 16 साल की किशोरी,किलागेट की 25 साल की युवती,12 साल का किशोर, मोहना का 12 साल का किशोर, हजीरा का 8 व 10साल का बालक और भगत सिंह नगर का 2 साल की बच्चा, दौलतगंज में 12 साल ा किशोर,चनाकोठार में रहने वाली 7 साल की बच्ची, मामा का बाजार व गोल पहाड़िया की 6 साल की बालक और बालिका,विजय नगर की 58 साल की महिला, शिवाजी नगर का 22 साल का युवक संक्रमित पाए गए।

कमजोर सर्वे और दिखावे की फागिंग से बढ़ रहा संक्रमण

शहर के उन्ही हिस्सों में डेंगू के मरीज मिल रहे है जहां हर वर्ष मिलते हैं। वही क्षेत्र हर बार हाट स्पाट की श्रेणी में आ जाते है इसके बाद भी मलेरिया विभाग जागृत नहीं हो सका कि इन क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से समय से पहले ही सर्वे कार्य कराया जाए और लोगों में जन जागृति फैलाई जाए जिससे मच्छर जनित बीमारियों से छोटे बच्चों,बुजुर्गों और बड़ों को बचाया जा सके। कमजोर सर्वे और दिखावे की फागिंग तथा जन जागृति के नाम पर केवल दिखावे के कारण ही संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिम्मेदार अधिकारी इस दिशा में न तो कोई कदम उठा सके और नहीं अागे उनके पास कोई प्लानिंग है।

यह रखें सावधानी

  • बाहर का खान पान न करें।
  • भीड़ भाड़ वाले स्थान पर न जाएं।
  • घर से बाहर निकलें तो मास्क का प्रयोग करें।
  • किसी भी वस्तु काे स्पर्श करने पर हाथ सेनेटाइज करें।
  • मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए पूरे आस्तीन के कपड़े पहनें।
  • स्वच्छ पानी का सेवन करें,पानी को गर्म कर ठंडा करने के बाद ही पिएं।
  • पौष्टिक अहार लें ,जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी,भोजन में मोटा अनाज शामिल करें।

डेंगू के 20 केस सामने आए हैं, अबतक 427 कुल संक्रमित मिल चुके हैं। अन्य जिलों के भी संक्रमित निकल रहे हैं उनकी गिनती नहीं की जाती। उनका डेटा भी हम नहीं रखते। फागिंग व सर्वे का काम लगातार किया जा रहा है।

-राजेश वर्मा, सलाहकार, जिला मलेरिया विभाग

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.