Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...

धूल, धुआं और शोर के कारण बढ़ते प्रदूषण से स्वास्थ्य को नुकसान

44

इंदौर। शहर में वायु व ध्वनि प्रदूषण का स्तर अभी तीव्रता पर है। विशेष रूप से अक्टूबर व नवंबर माह त्योहारों के होते हैं। इस समय में नवरात्र, दीवाली तथा देव उठने के बाद से शादियों में भी शोर-शराबा होता है। पर्यावरण वैज्ञानिकों के अनुसार यह शोर शराबा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसका कान व मस्तिष्क पर बहुत गहरा असर पड़ता है।

यह बात डा. दिलीप वागेला ने कही। वे सीईपीआरडी के ध्वनि प्रदूषण प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित बैठक में बतौर वक्ता मौजूद थे। उन्होंने आगे कहा कि हमारे त्योहार खुशियों के लिए मनाए जाते हैं। हम खुशी मनाएं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसका असर हमारे स्वयं के और दूसरों के स्वास्थ्य पर नहीं पड़े। पर्यावरण की राष्ट्रीय संस्था सीईपीआरडी ने अपने से संबंधित महाविद्यालयों के युवाओं के साथ प्रदूषण मुक्त जन-जागरण का एक बड़ा कार्यक्रम बनाया है।

इसके अंतर्गत प्रत्येक महाविद्यालय में धुएं और शोर शराबे से होने वाली हानि तथा शरीर पर प्रभाव के लिए एक प्रेजेंटेशन दिया जाएगा तथा स्लोगन-स्टिकर्स भी वितरित किए जाएंगे। ताकि जन-जागरण का एक माहौल युवाओं के माध्यम से बने। इस बैठक में विशेष रूप से डा. अनिल भंडारी, डा. रमेश मंगल, एसएन गोयल, डा. राहुल माथुर, राजेंद्र सिंह, दिनेश जिंदल व अन्य सम्मानित सदस्य सम्मिलित हुए। पर्यावरणविद अमरीश केला व डा. ओपी जोशी को सलाहकार मनोनीत किया गया।

तेज ध्वनि से फट सकते हैं कान के पर्दे

हमारे कान एक निश्चित ध्वनि की तीव्रता को ही सुन सकते हैं। ऐसे में तेज ध्वनि कानों को नुकसान पहुंचा सकती है। 60 डीबी क्षमता वाली ध्वनि को सामान्य क्षमता माना जाता है। 80 डीबी से ज्यादा क्षमता वाली आवाज शरीर के लिए हानिकारक होती है। नियमित रूप से तेज ध्वनि सुनने से कान के पर्दे फट सकते हैं। इसके अलावा तेज ध्वनि हमारे स्थायी या अस्थायी रुप से बहरेपन का कारण बन सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.