Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग... T20 फाइनल में अभिषेक शर्मा क्या आउट हुए, दोस्त ही बन गया 'जल्लाद'! मोबाइल पर मैच देख रहे साथी ने लड़...

ऊंचे दामों पर तुवर में लेवाली कमजोर, दाम में 200 रुपये की गिरावट

26

इंदौर। भारतीय पोर्ट पर आयातित तुवर की दस्तक के कारण मिलों की खरीदारी रुक सी गई है और मिलर्स आवश्यकता पूर्ति हेतु खरीदी कर रहे हैं। अफ्रीकी देश मोजांबिक से अजगर नामक जहाज से तुवर की खेप भारत पहुंच चुकी है। एक अन्य जहाज भी जल्द आने वाला है। कुल करीब एक लाख टन विदेशी तुवर की आवक की उम्मीद से इस वजह से तुवर में ऊंचे दामों पर ग्राहकी अटकने और मीडियम-हलके मालों की आवक बढ़ने के कारण भाव में नरमी रही।

शुक्रवार को तुवर में करीब 200 रुपये की मंदी दर्ज की गई। तुवर महाराष्ट्र सफेद 11800, कर्नाटक 12100, निमाड़ी तुवर 9500-11500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रह गए। इधर, तुवर दाल में भी कारोबार कमजोर होने के कारण भाव में नरमी रही। तुवर दाल में करीब 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। व्यापारियों का कहना है कि आयातित तुवर के आने के बाद भी फिलहाल तुवर में लंबी मंदी नजर नहीं आ रही है, क्योंकि अगले दो-तीन महीने तुवर और इसकी दाल की खपत में अच्छी बढ़ोतरी के संकेत है।

इधर, चने में भी मिलों की खरीदी एकाएक घटने से भाव में नरमी रही। चना कांटा 50 रुपये घटकर 6300-6350 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। वहीं मूंग में कारोबार सुस्त बना हुआ है, जबकि छुटपुट रूप से आवक बराबर हो रही है जिससे कुछ व्यापारी मूंग के दाम भी करीब 100 रुपये तक घटाकर बिकवाली कर रहे हैं। मूंग 8800-88900, बारिश का मूंग नया 9600-10000, एवरेज 7000-8000 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। अन्य दाल-दलहन में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं देखा गया। कंटेनर में डालर चना (40/42) 16800, (42/44) 16600, (44/46) 16400, (58/60) 14500, (60/62) 14400, (62/64) 14300 रुपये क्विंटल रह गया।

दलहन के दाम – चना कांटा 6300-63500, विशाल 6000-6100, डंकी 5500-5700, मसूर 6300-6325, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11800, कर्नाटक 12100, निमाड़ी तुवर 9500-11500, मूंग 8800-88900, बारिश का मूंग नया 9600-10000, एवरेज 7000-8000, उड़द बेस्ट 9000, मीडियम 6500-7500, हल्का उड़द 3000-5000 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम – चना दाल 8150-8250, मीडियम 8350-8450, बेस्ट 8550-8650, मसूर दाल 7700-7800, बेस्ट 7900-8000, मूंग दाल 10600-10700, बेस्ट 10800-10900, मूंग मोगर 11400-11500, बेस्ट 11600-11700, तुवर दाल 13600-13700, मीडियम 14500-14600, बेस्ट 15000-15200, ए. बेस्ट 16100-16200, ब्रांडेड तुवर दाल 16600, उड़द दाल 10500-10600, बेस्ट 10700-10800, उड़द मोगर 11000-11100, बेस्ट 11200-11300 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !