Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

आई.एस.आई.एस. व अल कायदा से अलग नहीं हमास, चाहता है केवल यहूदी राज्य का विनाश

19

न्यूयार्क: संयुक्त राष्ट्र में इसराईल के स्थायी प्रतिनिधि गिलाद एर्दान ने कहा कि हमास एक ‘नरसंहारक इस्लामवादी जेहादी आतंकवादी’ संगठन है। यह आई. एस. आई. एस. व अल कायदा से अलग नहीं है। वह बातचीत नहीं चाहता है, केवल यहूदी राज्य का विनाश चाहता है।

हमास के ‘नरसंहार चार्टर’ का उल्लेख करके उन्होंने कहा कि यह उनके चार्टर का सीधा उदाहरण है किमुसलमान यहूदियों से लड़ते रहेंगे और जब तक उन्हें मार नहीं डालेंगे, तब तक न्याय का दिन नहीं आएगा। हमास का चार्टर यह भी कहता है कि जब भी किसी मुस्लिम का सामना एक यहूदी से होता हो तो उसे अवश्य ही मार देना चाहिए। उन्होंने इसराईल पर हमास के हमले की निंदा की और कहा कि यह इसराईल का ‘9/11’ है और संकल्प जताया कि उनका देश बंधक बनाए गए लोगों को घर वापस लाने के लिए सब कुछ करेगा।

हमास-इसराईल युद्ध में 12 थाई नागरिक मारे गए

7 अक्तूबर को गाजा पट्टी में हमास – इसराईल संघर्ष शुरू होने के बाद से कम से कम 12 थाई नागरिक मारे गए और 11 अन्य का अपहरण कर लिया गया। हमले में श्रीलंका का एक युवक लापता हो गया है, जबकि गोली लगने से घायल एक अन्य का इलाज चल रहा है। बैंकाक में विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 8 थाई नागरिक घायल भी हुए हैं। सभी पीड़ितों के नाम तब तक गुप्त रखे गए जब तक उनके परिवारों को सूचित नहीं कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.