Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुजरात की मंडियों में सस्ती हुई मूंगफली, इंदौर में 30 रुपये टूटा मूंगफली तेल

27

इंदौर। मूंगफली के उत्पादक केंद्र गुजरात में इसकी बढ़ती आवक के बीच मूंगफली दाना और तेल की कीमतों में लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है। गुजरात में नई मूंगफली की आवक बढ़कर 3-3.5 लाख बोरी तक पहुंच गई है, क्योंकि त्योहारी सीजन होने से किसान अपना स्टाक बेचने के लिए मंडियों में ला रहे हैं। इससे प्लांट अपनी पूरी क्षमता के साथ चलने लगे हैं। इस वजह से गुजरात के मंडियों में मूंगफली की कीमतें औसतन 2 से 2.5 रुपये प्रति किलो तक गिर गईं। राजकोट और मुंबई बाजार में मूंगफली तेल में लेवाली बेहद सुस्त बनी हुई है, जिससे वहां इनके दामों पर नरमी आ रही है।

इधर, इंदौर मार्केट में भी मूंगफली तेल की उपलब्धता बढ़ने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बिकवाली का प्रेशर बढ़ गया है, जिससे मूंगफली तेल इंदौर 20-30 रुपये घटकर 1650 रुपये प्रति दस किलो रह गया। निकट भविष्य में बीज और तेल की कीमतें कमजोर दिख रही हैं। निकट भविष्य में मूंगफली तेल 1650 से नीचे फिसलकर 1600 प्रति दस किलो से नीचे पहुंच सकता है।

इधर, सोया तेल में भी लेवाली बेहद कमजोर होने के कारण भाव में नरमी रही। सोया तेल इंदौर 10 रुपये घटकर 860-865, पाम तेल 873 रुपये प्रति दस किलो रह गया। देश में सोयाबीन की आवक 7 लाख 25 हजार बोरी की रही। इसमें से मध्य प्रदेश में 3 लाख 25 हजार बोरी की दर्ज की गई। छावनी मंडी में सोयाबीन नया 3500-4500, सरसों निमाड़ी 6300, राइडा 4900-5100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1625, मुंबई मूंगफली तेल 1620-1640, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 860-865, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 820-825, इंदौर पाम 873, मुंबई सोया रिफाइंड 860, मुंबई पाम तेल 810, राजकोट तेलिया 2650, गुजरात लूज 1625, कपास्या तेल इंदौर 790 रुपये।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – आरएच सिवनी 4525, एमएस साल्वेक्स 4525, रामा 4500, सांवरिया 4500, धीरेंद्र सोया 4560, केपी निवाड़ी 4400, रुचि 4490, धानुका सोयाबीन 4600, एमएस पचोर 4475, लक्ष्मी 4475, प्रेस्टीज 4540, प्रकाश 4540, केपी एग्री 4491, श्रीमहेश आइल 4475, अंबिका कालापीपल 4540, बैतूल 4580, विप्पी 4410, खंडवा आइल 4540 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1775, देवास 1775, उज्जैन 1775, खंडवा 1750, बुरहानपुर 1750, अकोला 2650 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.