Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

फ्लिपकार्ट कंपनी में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, कैशियर सहित तीन गिरफ्तार

76

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में थाना सेक्टर 58 पुलिस ने फ्लिपकार्ट कंपनी में चोरी करने के आरोप में कंपनी के कैशियर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 4 लाख रुपए नगद और कीमती सामान बरामद किया है। थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि एक सूचना के आधार पर आज थाना पुलिस ने फ्लिपकार्ट कंपनी में कैशियर के रूप में काम करने वाले पीकेश तथा उसके दोस्त रविंद्र यादव और अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से पुलिस ने चार लाख 5 हजार 230 रुपए नगद, फ्लिपकार्ट कंपनी से चोरी किए गए 10 डब्बे, जिसमे लाखों रुपए कीमत का सामान रखा है, आदि बरामद किया है।

फ्लिपकार्ट कंपनी में कैशियर ने अपने दोस्तों के साथ दिया था वारदात को अंजाम
सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पीकेश फ्लिपकार्ट कंपनी में कैशियर है और उसने अपने साथियों के संग मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीकेश ने रविंद्र और अंकित को तिजोरी की चाबी दी तथा वहां से चला गया। दोनों आरोपी कंपनी में आए तथा चोरी की घटना को अंजाम देकर चले गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच अक्टूबर को फ्लिपकार्ट कंपनी के एरिया मैनेजर प्रदीप यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। यह कंपनी सेक्टर 57 में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.