Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

23 या 24 अक्टूबर, जानें किस दिस दशहरा मनाना शुभ, इस बार बनेंगे दो शुभ योग

56

इंदौर। हर साल नवरात्रि के बाद असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में दशहरा त्योहार मनाया जाता है। देशभर में Dussehra के त्योहार पर अहंकार के प्रतीक रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 अक्टूबर को श्राद्ध पक्ष का समापन होने के बाद 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएगी। हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को Dussehra मनाया जाता है। पंचांग के मुताबिक, इस साल दशमी तिथि 23 अक्टूबर 2023 को शाम 5.44 से होगी और इस 24 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार दशहरा पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

दशहरा पर बन रहे दो शुभ योग

इस साल मनाया जाने वाला दशहरा पर्व खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन दो शुभ योग निर्मित हो रहे हैं, जो कुछ राशि वाले जातकों के लिए बेहद खास हो सकते हैं। दशहरे पर इस बाते ये दो योग निर्मित हो रहे हैं।

रवि योग

हिंदू पंचांग के मुताबिक, दशहरे के दिन 24 अक्टूबर को रवि योग सुबह 6.27 मिनट से दोपहर 3.38 मिनट तक और शाम को 6.38 बजे से 25 अक्टूबर को सुबह 6.28 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष के मुताबिक, रवि योग को काफी शुभ माना जाता है और इस समय में किसी भी शुभ कार्य करने से शुरुआत करने से सफलता मिलती है।

वृद्धि योग

दशहरे पर रवि योग के साथ-साथ वृद्धि योग भी निर्मित हो रहा है। वृद्धि योग की शुरुआत 24 अक्टूबर को दोपहर 3.40 बजे से होगी और यह योग 24 अक्टूबर की पूरी रात तक बना रहेगा। इस दौरान दशहरे की पूजा करने से इच्छा पूरी होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.