Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस... झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर घमासान, देश के हालात की बांग्लादेश से तुलना पर बीजे... तेलंगाना के संगारेड्डी में ठगी का अनोखा मामला, परिवार के दोष दूर करने के नाम पर सोने के गहने और नकदी... उन्नाव में महिला ने दामाद के साथ भागने से पहले की बड़ी हेराफेरी, कोठरी में जमीन खोदकर ले उड़ी सोना-च... उडुपी के ऐतिहासिक बालेकुद्रु मठ की मूर्तियां चोरी, स्वामी और कर्मचारियों पर FIR दर्ज— ताला लगाकर फरा... बिहार के समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, 3 महीने पहले हुई शादी वाले युवक को सिर में मारी 3 ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस और कैबिनेट रूम को घोषित किया... आज है धनतेरस, शाम के इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा— घर आएगी बरकत

इजरायल – हमास जंग में 1100 से अधिक की मौत, कई विदेश शामिल, सामने आए शर्मसार करने वाले फोटो-वीडियो

56

तेल अवीव। इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। अब तक 1100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 250 शव तो उसी स्थान पर मिले हैं, जहां ऑल नाइट म्यूजिक फेस्टिवल चल रहा था। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ेगी।

हमास के हमले के बाद अब इजरायल का पलटवार जारी है। गाजा पट्टी पर लगातार हमले हो रहे हैं। दोनों तरफ लगातार मौतें हो रही हैं।

इस जंग की शुरुआत हमास ने की थी, जब गाजा पट्टी की ओर से 6000 रॉकेट इजरायल पर दागे गए थे। इसके बाद इजरायल ने विवाद को हमेशा के लिए खत्म करने की कसम खाई है।

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसके 11 नागरिकों को हमास आतंकवादियों ने पकड़ लिया है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्टों के अनुसार, इन बंधकों को गाजा ले जाया गया होगा। बैंकॉक पोस्ट ने थाई प्रधान मंत्री श्रेथा थाविसिन के हवाले से कहा, ‘वे निर्दोष हैं और उनका किसी भी संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं है।’

मारे गए नागरिकों में अमेरिका और फ्रांस के नागरिक भी शामिल हैं। इन देशों की भी इजरायल के हालात पर नजर है। म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाला एक ब्रिटिश नागरिक लापता हैष

समाचार एजेंसी सीएनएन ने बताया कि इजरायल पर हमास के हमले के बाद कम से कम तीन अमेरिकी मारे गए हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने एक फ्रांसीसी नागरिक की मौत की पुष्टि की है और यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसके दो नागरिकों की इजरायल में मौत हो गई।

इजराइल में नेपाल दूतावास के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कम से कम 10 नेपाली छात्र मारे गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.